- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी पीएम आवास योजना की किस्तों में धन उगाही की शिकायतों पर विभागीय अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी है। कहा है की स्वतः सुधर जाओ वरना भ्रष्टाचारियों को सुधारना मुझे आता है।

उन्होने ईमानदारी से शहरी पीएम आवास योजनाओ को शीघ्रता से लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। कहा है की आवेदकों की फ़ाइलें कदापि लंबित न रहें। अधिकतम एक-डेढ़ माह के अंदर सभी का निस्तारण हो। इसके लिये कोई वित्तीय संकट नहीं है। जो दिक्कत हो संबंधित अधिकारी मुझे बताये।

दरअसल हनुमान नगर (बिसंडा) निवासी ममता देवी ने पीएम आवास योजना की किस्त में पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बताया कि उसने पीएम आवास योजना के तहत मकान निर्माण को आवेदन किया था। आरोप लगाया कि पहली किस्त 50 हजार रुपये आने पर उससे पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। न देने पर पहली किस्त वापस मंगाने व दूसरी किस्त पर रोक लगाने की बात कही जा रही है। जांच व कार्रवाई की मांग की है।

यह जानकारी जब सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के संज्ञान में आई तो संबंधित विभाग पर उनकी नजरें टेढ़ी हो गई और उन्होने नें विभाग को डपटा। इधर नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी संजीव कुमारनें सफाई दी है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
