City News Uttar Pradesh
बाप रे बाप : इतना गजब चौंकाने वाला भ्रष्टाचार, गठित हुई जांच
उत्तर प्रदेश

बाप रे बाप : इतना गजब चौंकाने वाला भ्रष्टाचार, गठित हुई जांच

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाप रे बाप इतना निर्भीक भ्रष्टाचार!यह तो कमाल की बात हो गई जैसे आखों से काजल चुरा लिया। भ्रष्टाचार स्वंय को उजागर कर रहा हैं। फिर भी कार्यवाई क्यों नहीं ? मामला कमासिन ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडौली का है। यहां आठ माह पहले प्रशासक ने विकास कार्यों में जमकर घपला किया!पंचायत भवन में अभी तक न पेंटिग हुई और न ही लाइट फिटिग, फिर करीब डेढ़ लाख रुपये का फर्जी भुगतान दिखाकर बंदरबाट हो गया ! इसी तरह मिट्टी पुराई में भी डेढ़ लाख व बोर में 80 हजार की गड़बड़ी का आरोप है।

बाप रे बाप : इतना गजब चौंकाने वाला भ्रष्टाचार, गठित हुई जांच
Baap Re Baap: Corruption so shocking, investigation constituted

ग्रामीणो ने जिलाधिकारी व बीडीओ से मामले की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पंचायत भवन में लाइट फिटिग और डेंटिग-पेंटिग के नाम पर लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि मौके पर एक भी कार्य नहीं कराया गया । बीडीओ ने अपने स्तर से मामले की जांच कराई तो फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। प्रशासक के कार्यकाल में मई माह में पंचायत भवन बनवाया गया। यहां लाइट फिटिग के नाम पर सिंह बिल्डर्स को 85 हजार रुपये का आठ माह पहले भुगतान किया गया। इसके अलावा पंचायत भवन में पेंट व पुट्टी के नाम पर करीब 75 हजार रुपये इसी फर्म को दिए गए। पंचायत भवन में आज तक न तो पुट्टी व पेंटिग का कार्य कराया गया और न ही लाइट फिटिग हुई। बिना पुट्ठी कराये ही दीवालों की रंगाई करवा दी गई। इसी तरह पंचायत भवन में मिट्टी पुराई के नाम पर व्यापक धांधली की गई है। करीब दो लाख रुपये का भुगतान अभय टेडर्स बबेरू के नाम पर किया गया!जबकि मौके पर 50 हजार रुपये से अधिक का कार्य नहीं है। कूप मरम्मत व साफ सफाई के नाम पर भी करीब तीन लाख रुपये का फर्जी भुगतान का आरोप है।

पंचायत भवन में 80 हजार रुपये की लागत से बोर कराया गया, वह चलने के पहले ध्वस्त हो गया। मनरेगा के कच्चे-पक्के बीडीओ भैरव प्रसाद ने अवर अभियंता एसएमआई श्यामलाल, प्रभारी एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार और जेई आरईएस को जांच के लिए नामित किया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

City News Uttar Pradesh

युवक की रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने दोस्तों जताई हत्या की आशंका

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

केन नदी में फंसी हथिनी मोहन कली: पांच घंटे की मशक्कत के बाद किया जा सका रेस्क्यू

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरस रही है आग: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब गर्मी ने छीनी ‘चैन की सांस’

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य, अहिंसा व ‘जय जवान-जय किसान’ की गूंज

ब्रेकिंग न्यूज़