23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम के छापे में 'स्वास्थ्य तंत्र' की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम जे. रीभा ने जब अस्पताल की हकीकत देखी तो हड़कंप मच गया। ओपीडी से लेकर प्रसव वार्ड तक की लापरवाहियों ने सरकारी चिकित्सा तंत्र का असली चेहरा सामने ला दिया।

डीएम के छापे में 'स्वास्थ्य तंत्र' की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

डीएम जब अस्पताल पहुँचीं तो बाहर से सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रसूति वार्ड में हालात देखकर प्रशासनिक गुस्सा भड़क गया। नवप्रसूता महिलाओं को प्रसव के बाद निर्धारित समय तक इलाज और सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी।

डीएम के छापे में 'स्वास्थ्य तंत्र' की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

यानी जिन महिलाओं को सबसे ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत थी, वही उपेक्षा की शिकार बनीं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की उदासीनता ने डीएम को नाराज़ कर दिया। उन्होंने मौके पर ही स्टाफ नर्स संध्या और वंदना के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम के छापे में 'स्वास्थ्य तंत्र' की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

जसपुरा सीएचसी में एक्सरे कक्ष, दवा वितरण, एनबीएसयू वार्ड और पुरुष वार्ड की भी हालत दयनीय मिली। डीएम ने साफ कहा कि “नवप्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।” उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश दिया कि वह स्वयं अस्पताल का निरीक्षण करें और लापरवाह कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खेत में करंट लगने से बटाईदार के पुत्र की मौत …

City News Uttar Pradesh

थ्रेसिंग के दौरान बड़ा हादसा: मशीन में हाथ फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

News : यूपी पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी  जिला स्तर पर फाइनल करेगी ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम…

City News Uttar Pradesh

दरिंदे पर बुलडोज़र का वार: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के ‘आरोपित’ का आशियाना जमींदोज़

City News Uttar Pradesh

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे

विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची ‘राजनीतिक रामायण’: सियासी चर्चाएं हुई ‘तेज’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़