28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गणेश महोत्सव बना रामायण का जीवंत मंच: कलाकारों की 'अद्भुत प्रस्तुति' ने बांधा 'समां'
उत्तर प्रदेश

गणेश महोत्सव बना रामायण का जीवंत मंच: कलाकारों की ‘अद्भुत प्रस्तुति’ ने बांधा ‘समां’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। गणेश भवन शास्त्री नगर में चल रहे गणेश महोत्सव का तीसरा दिन ‘धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों ‘से सराबोर रहा। मंच पर जब रामायण आधारित नृत्य नाटिका का जीवंत मंचन हुआ, तो श्रद्धालु भावविभोर होकर तालियों की गड़गड़ाहट और “जय श्रीराम” के नारों से पंडाल गूंज उठा।

गणेश महोत्सव बना रामायण का जीवंत मंच: कलाकारों की 'अद्भुत प्रस्तुति' ने बांधा 'समां'

गुरुकुल नृत्य साधना केंद्र की निदेशिका अनुपमा त्रिपाठी और उद्घोषिका आयुषी त्रिपाठी के संचालन में हुए इस नाट्य रूपांतरण ने उपस्थित जनमानस को त्रेता युग की पावन झलकियों का साक्षात अनुभव करा दिया। निषाद राज द्वारा श्रीराम को नदी पार कराना, सूर्पनखा प्रसंग और और रावण द्वारा सीताहरण, शबरी के बेर प्रसंग, हनुमान से भेंट, सुग्रीव से मित्रता, मेघनाद का ब्रह्मास्त्र प्रयोग, हनुमान की पूँछ में आग लगाना और लंका दहन हर प्रसंग इतना प्रभावशाली रहा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।

गणेश महोत्सव बना रामायण का जीवंत मंच: कलाकारों की 'अद्भुत प्रस्तुति' ने बांधा 'समां'

मंचन का चरमोत्कर्ष तब आया जब श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य प्रस्तुत हुआ। अंत में पुष्पक विमान से माता सीता संग अयोध्या वापसी का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। दर्शकों ने इस क्षण को दिव्य अनुभव मानकर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन में स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत, संगीत और नृत्य नाटिका के सम्मिलित मंचन ने इसे और भी भव्य बना दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, छात्रों को दी शुभकामनाएं

विधायक प्रकाश बोले: ‘विज्ञान’ ही भारत की असली शक्ति, छात्रों की प्रतिभा ने मनवाया ‘लोहा’

City News Uttar Pradesh

कुत्तों का आतंक : सड़क किनारे खेल रहे मासूम को कुत्ते ने काटा, हाथ का मांस नोचा

पौध रोपण में जियो टैगिंग को दिखाया ठेंगा: सख्त निर्देश हुये दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

डीपीआरओ की कार्य निष्ठा “चुनरी में लागा दाग”: पंचायत अधिकारियों पर शामत की गाज

City News Uttar Pradesh

वृद्धा आश्रम अव्यवस्थाओं का शिकार : न्यायिक अधिकारियों नें जाना हाल

ब्रेकिंग न्यूज़