23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा की 'रणनीति' : संगठन मंत्री बोले- बूथ ही है 'चुनाव जीत की कुंजी' !
उत्तर प्रदेश

भाजपा की रणनीति: संगठन मंत्री बोले- बूथ ही है ‘चुनाव जीत की कुंजी’ !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। आगामी चुनावों की आहट के बीच भाजपा ने अपने संगठन को ‘धार’ देने की ‘रणनीति’ तेज़ कर दी है। शनिवार को आयोजित जिला समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल ने साफ शब्दों में कहा कि “चुनाव का आधार बूथ है बूथ मजबूत होगा तो सत्ता अपने आप मजबूत होगी।”

भाजपा की 'रणनीति' : संगठन मंत्री बोले- बूथ ही है 'चुनाव जीत की कुंजी' !

उन्होंने मंडलों की समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को चेताया कि जहां भी ‘बूथ समितियों’ का गठन अधूरा है, उसे ‘तत्काल’ पूरा किया जाए। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ताओं और बूथों में है, इसलिए “संगठन जितना घूमेगा, उतना मजबूत होगा।” बैठक में शक्तिकेंद्र संयोजकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रकाश पाल ने कहा कि शक्तिकेंद्र जितने सक्रिय होंगे, उतना ही संगठन की पकड़ गहरी होगी। उनका स्पष्ट संदेश था बूथ और शक्तिकेंद्र को परफेक्ट बनाना ही अब भाजपा की प्राथमिकता है।

भाजपा की 'रणनीति' : संगठन मंत्री बोले- बूथ ही है 'चुनाव जीत की कुंजी' !

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि निकट भविष्य में स्नातक एमएलसी और पंचायत चुनाव सामने हैं। इन चुनावों की तैयारी अभी से करनी होगी। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर विशेष जोर दिया गया। प्रकाश पाल ने निर्देश दिए कि नए मतदाताओं के नाम तेजी से जुड़वाए जाएं और फर्जी नाम हटवाने में कोई ‘ढिलाई’ न हो। इसके लिए पार्टी के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को पूरी सक्रियता से मैदान में उतारना होगा।

भाजपा की 'रणनीति' : संगठन मंत्री बोले- बूथ ही है 'चुनाव जीत की कुंजी' !

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का असली बल मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बैठक में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, इंद्रपाल सिंह, विवेकानंद गुप्ता, अजय पटेल, उत्तम सक्सेना, धर्मेन्द्र त्रिपाठी समेत सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानिकपुर से सपा का ‘तुरुप इक्का’ बन सकते हैं मयंक: 2024 में ‘भाजपा-सपा’ को दिया था ‘पछाड़’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में हुई चार मौतों के परिजनों से मिले : दिया सांतवना

पद्म पुरस्कार का एलान: पूर्व मुख्मंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राम मंदिर निर्माण की रखी थी नींव

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में जल संरक्षण पर दिया जोर, बोले-पानी की एक-एक बूंद बचाने का लें संकल्प

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में सात राज्यों के किसानों का मेला शुरू,कॄषि मंत्री नें कॄषि बिलों को सराहा …

City News Uttar Pradesh

किसान आसमां से गिरकर खजूर में अटके : यूरिया की मोहबब्त बेवफा हो गई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़