26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : महिला सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

 

बुलंदशहर : बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में तैनात एक महिला दारोगा ने शुक्रवार रात अपने आवास पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शामली जनपद निवासी महिला दारोगा अनूपशहर कोतवाली में करीब ढाई वर्ष से तैनात थीं। कोतवाली क्षेत्र में वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी समेत आला अफसर मौके पर मौजूद हैं। मृतका के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थीं। अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज में एक मकान में वह किराए पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि वह मकान मालिक के घर पर ही खाना खाती थीं। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे पर ही मौजूद थीं।

शाम करीब 7:30 बजे मकान मालिक ने उन्हें खाना खाने के लिए आवाज दी, उस दौरान उन्होंने थोड़ी देर में नीचे आकर खाना खाने की बात कही थी। लेकिन वह नीचे नहीं आईं और उनके फोन की घंटी कमरे में लगातार बजती रही। जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर जाकर कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। जिसके बाद मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर झांक कर देखा तो महिला उप निरीक्षक का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस व अन्य अफसरों को दी। एसडीएम पदम सिंह और अन्य पुलिस अफसरों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर उनके कमरे का गेट तोड़ा गया और शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की गई।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं यही मेरी करनी का फल है’ आत्महत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।

महिला उप निरीक्षक आरजू पवार द्वारा अपने कमरे फंदे से लटक कर आत्महत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके से मिला सुसाइड नोट जिसमें  लिखा है कि यही उनकी करनी का फल है, मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यातायात जागरूकता माह शुरू : सावधानी हटी मानिये दुर्घटना घटी …

City News Uttar Pradesh

कक्षा नौ की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, स्कूल से लौटने के बाद खेतों की ओर गई थी युवती

City News Uttar Pradesh

आसमान से आफत: ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने’मचाई’ तबाही, किसानों की ‘कमर’ टूटी

दस्यु ठोकिया द्वारा छह एसटीएफ जवानों की हत्या की फिर सुनवाई …

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस: गूँजती रही श्रीराम महिमा, शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित …

ब्रेकिंग न्यूज़