City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP Panchyat Election 2021 : बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी- मार्च के बीच हो सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव

 

  • विनोद मिश्रा 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP PANCHAYAT CHUNAV) और यूपी बोर्ड परीक्षा (UP BOARD EXAM 2021) को लेकर सरकार ने अहम फैसला लिया है। तमाम कयासों के बीच अब सरकार ने यह संकेत दिए हैं कि पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षा के पहले हो जाएं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा पंचायत चुनाव के बाद होगी. इसके लेकर 14 जनवरी को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें बोर्ड परीक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला आ सकता है।

हालांकि यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन इन चुनावों में स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाएगा साथ ही शिक्षकों की ड्यूटी भी पंचायत चुनाव में लगाई जाएगी। ऐसे में पंचायत चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षा कराने की योजना है। इससे पहले भी शिक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा ( UP Board Exam 2021) मार्च-अप्रैल में कराने के संकेत दिए थे। पंचायत चुनाव को देखते हुए बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द कर सकता है। हालांकि अभी पंचायत चुनाव की तारीखों का भी ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार इसके तारीखों का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।


22,172 स्कूलों में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (UP Board 10th, 12th Exam 2021) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 जनवरी, 2021 कर दी है. साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के साथ-साथ परीक्षा शुल्क की जानकारी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। UP Board Exam 2021 की परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य के कुल 27,832 स्कूलों में से 22,172 स्कूलों का चयन किया गया है।


फरवरी में हो सकते हैं पंचायत चुनाव

उपमुख्यमंत्री ने संकेत दिए थे कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में हो सकती हैं। इसे देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी पंचायत चुनाव फरवरी-मार्च महीने में कराए जा सकते हैं। क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है। 4 मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 10 जून तक चलेंगी. 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा। यूपी सरकार भी चाहेगी की परीक्षाओं में तारीखों का टकराव न हो. इसलिए यह कहा जा सकता है कि यूपी में पंचायत फरवरी-मार्च महीने के बीच हो सकते हैं। हो सकता है कि 14 तारीख से पहले पंचायत चुनावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो जाए, क्योंकि 14 तारीख को शिक्षा मंत्री यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अहम बैठक करने वाले हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसडीएम की ‘डील’: 42 हजार दो और ट्रक लो, खुली पोल ‘मचा हड़कंप’ ?

किसानों पर ऋण वसूली का बरसेगा डंडा : सहकारी समितियों में 40 करोड़ बकाया

कार्तिक मेले पर ‘कालिंजर’ में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये ‘नीलकंठेश्वर’ के दर्शन

City News Uttar Pradesh

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर के आरोपी को 2 वर्ष 3 माह का कारावास : 6 हजार रुपया जुर्माना

City News Uttar Pradesh

न्यायालय नें दुर्घटना में बीमा कंपनी के विरुद्ध लगभग 40 लाख भुगतान का दिया फैसला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़