28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
हिंदू-मुस्लिम 'सौहार्द' की मिसाल बना मोहर्रम: ताजियादारी में झलका 'जज्बा-ए-अकीदत'
उत्तर प्रदेश

हिंदू-मुस्लिम ‘सौहार्द’ की मिसाल बना मोहर्रम: ताजियादारी में झलका ‘जज्बा-ए-अकीदत’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में मोहर्रम की दसवीं तारीख को ग़म, अकीदत और सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। शहीदाने कर्बला की याद में रविवार को शहर के 52 इमामबाड़ों से निकली ताजिया और ढाल सवारियां, मातमी धुनों और नारे हाय-हुसैन की सदाओं के बीच अपने परंपरागत मार्गों से होती हुई कर्बला पहुंचीं, जहां उन्हें गमगीन माहौल में प्रशासन द्वारा तैयार गड्ढों में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक किये गये ढाल और ताजिये

इस बार हिंदू-मुस्लिम एकता की सबसे खूबसूरत झलक पेश की रामा इमामबाड़े की ढाल सवारी ने, जो चांदी के मन्नत के नींबुओं से सजी थी। यह ढाल अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से गुजरती हुई जब कर्बला पहुंची तो हर आंख नम थी और हर दिल में शहीदों के प्रति अकीदत भरी थी। मोहर्रम की नवीं की रात, शहर के सभी 52 इमामबाड़ों में दहकते अलाव का दृश्य गवाह बना उस जुनून और श्रद्धा का, जो शहीदाने कर्बला की कुर्बानी को याद करने का प्रतीक है। अकीदतमंदों ने दहकते अंगारों को फूलों की तरह उछालकर अपनी मोहब्बत और इज्जत का इज़हार किया।

मोहर्रम की सातवीं पर अलम, नाल, ताजिया जुलूसों की धूम:या हुसैन की गूंजी सदायें

जुलूस में एक ओर जहां धार्मिक भावनाओं की गहराई थी, वहीं दूसरी ओर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की गंगा-जमुनी तहज़ीब का शानदार उदाहरण भी दिखा। सब्जी फरोश समाज का ताजिया, बारीकी से सजे साज-सामान के साथ जब जुलूस में शामिल हुआ, तो लोगों ने खड़े होकर उसका स्वागत किया। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा कर्बला में रोजा इफ्तार की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। मगरिब की नमाज के बाद अकीदतमंदों ने अफ्तार कर, इस दिन को और पवित्र बना दिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में नकली दवाओं की बिक्री की बहार ? मेडिकल स्टोर वाले हो रहे मालामाल !

डीएम नगेंद्र नें समाधान दिवस पर दिखाये कड़े तेवर : समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रत्याशी राम नरेश ने सादगी से किया नामांकन, बनें जन चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

Banda : दस्यु गौरी का आतंक : गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच जंगल में आईजी खुद आटोमेटिक राइफल लेकर कर रहे कांबिंग।

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने दिये निर्देश, जल संरक्षण के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे लगेगी ड्यूटी …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘जल युद्ध’ का फूंका बिगुल: नवाब टैंक से ‘शुरू’ हुआ अभियान !

ब्रेकिंग न्यूज़