29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम द्वारा बांदा के पैलानी में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन:70 मेगावाट मिलेगी बिजली
उत्तर प्रदेश

सीएम द्वारा बांदा के पैलानी में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन:70 मेगावाट मिलेगी बिजली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा तहसील पैलानी के ग्राम अलोना में आज 70 मेगावाट के सोलर पावर पार्क वर्चुवल उद्घाटन किया गया। मौके पर उद्घाटन की औपचारिकता जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें निभाई। यह पावर प्लांट 270 एकड़ भूमि में 408 करोड़ रूपये की लागत से अबाडा ग्रुप नें बनाया गया है।

सीएम द्वारा बांदा के पैलानी में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन:70 मेगावाट मिलेगी बिजली

उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 मेगावाट के सोेलर एनर्जी प्लांट, जो ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में एमओयू किया गया था, उसको जमीनी स्तर पर स्थापित करने की नये अध्याय की शुरूआत है। यह पावर प्लांट से 400 से अधिक लोंगो कोे रोजगार सृजन का माध्यम है।

सीएम द्वारा बांदा के पैलानी में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन:70 मेगावाट मिलेगी बिजली

सीएम योगी नें कहा कि उत्तर प्रदेश इनेवेस्टर्स समिट में किये वादे के अनुसार आगे बढ रहा है। बुन्देलखण्ड व विन्ध्य क्षेत्र मेें सोलर एनर्जी को बढाने का कार्य हो रहा है। यह सोलर प्लांट बुन्देलखण्ड को बेहतर, उपयोगी होगा तथा अक्षय ऊर्जा का महत्पूर्ण श्रोत बन सकता है। सीएम नें कहा की प्रदेश के अन्दर सोलर प्लांटो के माध्यम से प्रशिक्षण देकर सोलर मित्र बनाया जायेगा। अयोध्या,वाराणसी एवं प्रयागराज को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सीएम द्वारा बांदा के पैलानी में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन:70 मेगावाट मिलेगी बिजली

कार्यक्रम स्थल ग्राम अलोना में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी,आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह, डीएम नगेन्द्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित ब्लाक प्रमुख जसपुरा महेश निषाद तथा अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी पैलानी सहित आबाडा ग्रुप के अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओमिक्रोन की हलचल : जनपद में 590 निगरानी समितियां अलर्ट

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में 35 करोड़ की लागत से डेयरी उद्योग की होगी स्थापना: कार्ययोजना हुई तैयार

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 का ऐतिहासिक समापन: करीब 66 करोड़ लोगों ने किया स्नान, इतिहास में रहेगा अमर

City News Uttar Pradesh

प्रदर्शन में गोहार : दयनीय स्थिति से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूर सरकार …

Banda- दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास न मिलने पर लेखपाल व जेई के ऊपर भृष्टाचार का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

मनरेगा मजदूरों से नहीं, ट्रैक्टर से संपर्क मार्ग कराया गया समतल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़