- विनोद मिश्रा
बांदा। केन किनारे मौजूद दुर्ग देखने गए सात दोस्त नदी पार करते समय बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद चरवाहों ने छह युवकों को डूबने से बचा लिया। एक युवक केन नदी के तेज बहाव में गहराई में चला गया। जिसकी तलाश जारी है। गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के रहने वाले सूरज पुत्र राजेश रज्जन, छोटू, रोहित, संदीप, राजू और साहिल आदि सभी दोस्त एक साथ नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पनगरा के मजरा शिवपुर में मौजूद जल दुर्ग रनगढ़ किले गए हुए थे।

इस दौरान सभी एक साथ दुर्ग के ऊपर महादेव की प्रतिमा के दर्शन करने के जाने लगे। दुर्ग के बाहर से निकली जलधारा पार करते वक्त सभी पानी के बहाव में डूबने लगे। वहां मौजूद चरवाहों की नजर जब पड़ी तो सभी युवकों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। इनमें छह युवकों को बाहर निकाला, लेकिन सूरज तब तक गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने में नाकाम रहे। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी,एसडीएम सत्य प्रकाश व राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे।गोताखोरों नें डूबे युवक की तलास की, लेकिन पता नहीं चल सका।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
