City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर ,11,515 प्रत्याशियों का फैसला …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 11,515 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला रविवार को हो जाएगा। जिले के आठ ब्लाकों की 71 न्याय पंचायतों में एक साथ 284 टेबलों पर वोट गिने जाएंगे। मतगणना के लिए इतनी ही पार्टी बनाई गई हैं।


मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस बार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्रों की गिनती एक साथ शुरू होगी। 7,88,934 वोटों की गिनती के लिए दो शिफ्टों में 2840 कर्मियों को लगाया गया है। प्रत्येक 12 घंटे की शिफ्ट में 1420 कर्मचारी हैं।


प्रत्येक टेबल पर पांच मतदान कर्मी होंगे। कुल 7398 पदों में कुल 11,515 प्रत्याशी हैं। इनमें ग्राम प्रधान के 465, डीडीसी के 30, बीडीसी के 750 और ग्राम पंचायत सदस्य के 6153 पद हैं। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान में 6228, डीडीसी में 543, बीडीसी में 3097 व ग्राम पंचायत सदस्य में 1647 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना की पूर्व संध्या पर शनिवार को ब्लाक स्तर पर बने आठ मतगणना केंद्रों में तैयारियां पूरी हो गईं। कर्मियों के लिए छाया, पानी और पंखे आदि की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी। मतगणना स्थल से 100 मीटर दायरे में बैरियर लगाए गए हैं। अधिकृत लोगों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश मिलेगा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रत्येक पद के प्रत्याशी का एक ही अभिकर्ता (एजेंट) मतगणना केंद्र में प्रवेश पा सकेगा।


– बिना जांच के नहीं मिलेगा प्रवेश
पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनिंग टेस्ट पास करने वालों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक मतगणना केंद्र में मेडिकल हेल्थ डेस्क होगी। यहां जरूरी दवाओं के साथ डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतगणना स्थल पर रैपिड एंटीजन टेस्ट होगा। सीएमओ को हेल्थ डेस्क के निर्देश दिए गए हैं।

– पदवार बनेंगी मतपत्रों की 50-50 गड्डियां
मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले मतदान कार्मिक एजेंटों के समक्ष सील मतपेटियां खोलेंगे। इनके मतपत्रों को पदवार अलग-अलग छांटकर 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाएंगे। इसके बाद गिनती शुरू की जाएगी। ग्राम पंचायत के मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा होगी। आरओ जीत का प्रमाणपत्र सौंपेंगे।
– जीत-हार के सपने में खोये प्रत्याशी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के चंद घंटे शेष रहने पर प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ गई। समर्थकों में जीत-हार के कयास लगने लगे। हरेक प्रत्याशी जीत का सपना देख रहे हैं। समर्थक और कार्यकर्ता भी उम्मीदवारों को जीत का गणित समझा रहे हैं। कोई बूथ पर पड़े वोट को जीत का आधार बता रहे हैं, तो कोई जातिगत वोट गिनाकर। कई उम्मीदवार तो अपने को प्रधान भी मान बैठे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्‍यारा दामाद : हत्या और लूट के बाद हुआ फरार, मचा कोहराम

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

चिंगारी संगठन का चिंतन शिविर : क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ मंथन

सिंचाई विभाग की सख्ती ‘फुस्स’: पंद्रह माह बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, क्यों ‘चुप’ है सिस्टम ?

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद की जन सभा होगी अभूतपूर्व : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़