27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

भाजपा को मिली जीत से यूपी में लोक सभा चुनाव में मिलेगी मजबूती

  • विनोद मिश्रा
लखनऊ। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को मिली जीत से उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को ताकत मिलेगी। इस ताकत से पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में मिशन 80 की राह कुछ आसान होगी। जीत से प्रदेश भर में उत्साहित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। पार्टी ने इस उत्साह और मनोबल को लोकसभा चुनाव तक बरकरार रखने की तैयारी की है।
एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों ही प्रदेश यूपी के सीमावर्ती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एमपी में जीत का असर यूपी के बुंदेलखंड के कुछ जिलों तक होगा। वहीं राजस्थान में जीत का प्रभाव पश्चिमी यूपी के मथुरा, आगरा सहित अन्य जिलों तक होगा। छत्तीसगढ़ में जीत पूर्वांचल के कुछ जिलों में माहौल बनाने में असर डालेगी।

पंद्रह अगस्त तक आयेगी भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच

विश्लेषकों का मानना है कि एग्जिट पोल में जिस तरह के नतीजे आ रहे थे उससे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं बड़े नेता भी चिंतित थे। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद अदने से आला तक सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। पार्टी ने तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और नेतृत्व पर चुनाव लड़ा था। आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का चेहरा मोदी ही होंगे। ऐसे में इस जीत से यूपी में मतदाताओं के बीच मोदी के प्रति विश्वास और मजबूत करने में पार्टी को मदद मिलेगी।
पार्टी ने जीत के इस माहौल और उत्साह को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने की रणनीति बनाई है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में पार्टी की जीत और विपक्ष की हार को प्रमुखता से जनता के बीच रखा जाएगा। इस जीत के जरिये जनता के बीच मोदी की गारंटी को भी मजबूती से रखा जाएगा।
add
पार्टी सूत्रों का कहना है कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को झटका लगेगा। ऐसे में वह अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए भाजपा में शामिल होने का प्रयास करेंगे। पार्टी की ओर से भी सपा, बसपा और कांग्रेस में सेंध लगाने का अभियान तेज किया जाएगा।
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

बांदा में आसमान से बरस रही ‘आग’ : 16 जून से ‘राहत’ के आसार !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द का प्रहार, दो खदानों के पट्टाधारकों पर 14 करोड़ की आरसी जारी, किया ब्लैक लिस्टेड…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास का शंखनाद: मंदिर गेट व सड़कों का लोकार्पण

रालोद नेता वीरेंद्र साक्षी बने जनता में आकर्षण का केंद्र …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़