30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द का प्रहार, दो खदानों के पट्टाधारकों पर 14 करोड़ की आरसी जारी, किया ब्लैक लिस्टेड…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनन्द सिंह का बालू खदानो पर कहर जारी हैं।दो खदान संचालकों पर डीएम नें ने कड़ा रुख अपनाया है । दो खदान संचालकों पर चौदह करोड़ की रिकवरी जारी करनें के अलावा उन्हें ब्लैक लिस्टिड भी कर दिया हैं। डीएम की इस कार्यवाई से खदानों के संचालकों के होश फाख्ता हो गये हैं। औऱ छाती पीट रहें हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से काली सूची में डालते हुए उनसे 14 करोड़ रुपये वसूली का रिकवरी चालान जारी किया है।

आपको बता दें कि जिले में केन, यमुना, बागै आदि नदियों में लगभग दो दर्जन खदानों के पट्टे हैं। अधिकांश बड़ी खदानों के पट्टे बाहरी कंपनियों और रसूख वालों ने हथिया रखे हैं। ई-टेंडर से इन्हें पांच वर्ष के लिए खदानें आवंटित की गई हैं। पट्टे की शर्त में बालू खनन की सालाना मात्रा शामिल रहती है, लेकिन पट्टाधारकों ने गाइडलाइन और एनजीटी तथा कोर्ट आदि के आदेशों और नियमों को दरकिनार कर भारी भरकम मशीनों से रात-दिन खनन की होड़ लगा दी। नतीजे में जो बालू पांच सालों में निकाली जानी थी, वह सालभर में ही खत्म हो गई। अब खदानें खोखली हो जाने पर निर्धारित रॉयल्टी की नियमित अदायगी पट्टाधारकों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। कई पट्टाधारक अपनी खदानें सरेंडर की फिराक में हैं। वह रॉयल्टी भी नहीं जमा कर रहे।14 करोड़ की बकायेदार दो कंपनियों को डीएम आनंद कुमार सिंह ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। उनके पते पर नोटिस भेजी गई है। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि खप्टिहा कलां की खदान गाटा-356 (खंड-एक) की पट्टाधारक कंपनी नव अर्सी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले अक्तूबर से अपनी किस्त जमा नहीं की। नोटिस भी जारी किया गया। अब डीएम ने 30 जनवरी को खदान को ब्लैक लिस्ट करते हुए 4 करोड़ 50 लाख की आरसी जारी की है। इसी तरह खप्टिहा कलां की एक अन्य खदान खंड-2 का पट्टा साईं चरन इंफ्रा हाई प्राइवेट लिमिटेड ने ले रखा है, लेकिन पिछले चार माह से किस्त जमा नहीं की है। डीएम ने इस कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट करते हुए इस पर बकाया 9 करोड़ 50 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सीबीआइ ने 10 और पीड़ितों के लिए बयान, मिले अहम सुबूत …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट रामायण मेला को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप का प्रयास जारी: मनोज गर्ग

City News Uttar Pradesh

रामनवमी पर तिंदवारी बना “अयोध्या”: मंत्री रामकेश बोले- शोभायात्रा बनी आस्था का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से बच्चियों के साथ आत्मदाह करने की दी धमकी, थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल ?

City News Uttar Pradesh

सुरक्षा में बड़ी चूक : कचहरी परिसर में अपराधी ने अधिवक्ता के ऊपर ताना तमंचा, मच गई अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग ने किए ताबड़तोड निरीक्षण : गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मियों का रोका वेतन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़