- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रेम-प्रसंग के चलते पशुबाड़े में महिला व उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे युवक का मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। उसका शव कमरे के अंदर चारपाई में बरामद हुआ। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ फील्ड यूनिट व डाग स्क्वायड से जांच कराई। ग्रामीणों व परिजनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन उर्फ छोटे घर से करीब 100 मीटर की दूर पशुबाड़े में रविवार रात सोने गया था। सोमवार सुबह बड़ा भाई भैरमदीन मवेशियों को चारा देने पहुंचा तो अर्जुन का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि अर्जुन के गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। निशानदेही पर कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

मृतक अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। उसकी 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारी भी चल रहीं थी। पिता भइयन प्रजापति और बड़े भाई भैरमदीन ने बताया कि हत्यारोपी महिला बिटोला का पति लाला यादव भी दिल्ली में रहकर अर्जुन के साथ पत्थर कटाई का काम करता है। अर्जुन की मजदूरी का 50 हजार रुपये लाला यादव लिए हैं।

आरोप है कि लाला यादव की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के मुन्ना पांडेय से है। अर्जुन अक्सर दिल्ली से बिटोला के पति की ओर से भेजे गए सामान लेकर बिटोला के घर आता-जाता था। इससे अर्जुन की बिटोला से भी नजदीकी बढ़ गई थी। इसी खुन्नस के चलते मुन्ना पांडेय ने महिला के साथ मिलकर उसके भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।

भइयन प्रजापति का भरा पूरा परिवार है। भइयन गांव में बटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करता है। घर में पत्नी सुनैना के अलावा उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। मृतक अर्जुन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में भैंसें भी पली हैं।

भैरमदीन का कहना है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे मुन्ना पांडेय उसके भाई (मृतक अर्जुन) को अपने साथ ले जाने आया था। मुन्ना ने कहा था कि एक काम से अर्जुनाह गांव चलना है। इसकी एवज में चाहे तो तुम 20 हजार रुपये ले लो और अपने भाई को भेज दो। भैरमदीन का आरोप है कि मुन्ना उसके छोटे भाई को साथ ले जाकर मारने का प्लान बनाए था। अगर उसका भाई रात में मवेशियों के बाड़े का दरवाजा नहीं खोलता तो शायद आज वह जिंदा होता।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
