
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले की धड़कन कहे जाने वाले रायफल क्लब मैदान, वर्षों से बंद हो चुकी सूती मिल और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। तीन बड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने खुलासा किया कि आजादी से पहले से खेल और जनसभाओं का केंद्र रहा रायफल क्लब मैदान अब भूमाफियाओं की नजर में है। बांदा विकास प्राधिकरण पर आरोप लगाया गया कि वे मिलकर इस ऐतिहासिक धरोहर को बेचने की साजिश रच रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि इसी मैदान ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म दिया है। यदि इसे बेच दिया गया, तो बांदा अपनी पहचान खो देगा।

दूसरा बड़ा मुद्दा 1982 में स्थापित सूती मिल का उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मिल हजारों गरीब परिवारों की रोज़ी-रोटी का सहारा थी। लेकिन इस मिल की जमीन अब चुपचाप भूमाफियाओं को आवंटित की जा रही है। कांग्रेस ने मांग की कि मिल को नये आधुनिक प्लांट से तत्काल चालू किया जाए ताकि जिले के युवाओं को रोजगार मिल सके और गरीब परिवारों को राहत।

तीसरा और सबसे गंभीर मुद्दा स्वास्थ्य सेवाओं का रहा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मरीजों का शोषण हो रहा है। यहां मरीजों को बाहर से जांच और दवाएं खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। कांग्रेस कमेटी ने साफ कहा कि जनता रोज़ाना इन समस्याओं से जूझ रही है लेकिन शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर इन तीनों मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
