
- विनोद मिश्रा
बांदा। आत्मनिर्भर भारत का सपना अब सिर्फ़ नारे तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत की ओर बढ़ता हुआ कारवां है। इसी कड़ी में बुंदेलखंड मेगा क्लस्टर के तहत खत्री पहाड़ पर 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राजा भैया ने मेले का उद्घाटन किया। कहा भारत को मज़बूत आर्थिक शक्ति बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और उनके उपयोग को प्राथमिकता देनी होगी।

राजा भैया ने कहा कि यह प्रदर्शनी किसी साधारण मेले से बढ़कर एक हस्तशिल्प महाकुंभ है, जहां प्रदेश के कोने-कोने से लुप्त होती कला को ज़िंदा करने वाले शिल्पकार अपनी मेहनत का अनूठा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विदेशी कंपनियां भारतीय बाज़ार पर कब्ज़ा कर हमारी पुरानी कला और हस्तशिल्प उद्योग को समाप्त करना चाहती हैं, ऐसे में स्वदेशी को अपनाना समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है। इस प्रदर्शनी में भदोही के कालीन, मेरठ के मुँज उत्पाद, बांदा का शजर पत्थर, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, महोबा का गौरा पत्थर,आगरा का चमड़ा उद्योग समेत असंख्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

विद्या धाम समति के संस्थापक राजा भईया नें प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा की यह हस्तशिल्प न केवल इको-फ्रेंडली हैं बल्कि गुणवत्ता में भी किसी से कम नहीं। इनका उपयोग पलायन को रोकने, रोज़गार सृजन बढ़ाने और भारतीय कला को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम साबित होगा। विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर ने प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए कहा कि हस्तशिल्पियों की मेहनत को बड़ा बाज़ार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित शिल्पकारों के काम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। और इसे “ग्रामीण भारत के लिए जीवनरेखा” बताया।कार्यक्रम का संचालन संतोष चौहान ने किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
