
- विनोद मिश्रा
बांदा। श्रद्धा और आस्था का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्र महोत्सव पूरे जिले में आस्था की लहर के साथ शुरू हो गया। तड़के से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियालों की गूंज और जय माता दी के जयकारों के बीच भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक आस्था का रंग बिखर गया।

सुबह से ही काली देवी, महेश्वरी देवी, चौसठ जोगनी, सिंहवाहिनी और अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों की कतारें लगीं रहीं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, पान-बताशा और फूल अर्पित कर मां से मन्नतें मांगीं। घर-घर में कलश स्थापना कर अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई और दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ हुआ। उपवासियों ने नौ दिनों का कठोर व्रत रखा।

संध्या होते ही शहर के कोने-कोने में सजे देवी पंडालों और झिलमिलाती प्रतिमाओं ने भक्तिरस में डुबो दिया। देवी गीतों की धुन और आरती की गूंज से माहौल अलौकिक हो उठा। शहर की गलियां, मोहल्ले और चौक रंग-बिरंगी लाइटिंग और फूलों से सजे दिखे। लेकिन, इस बीच सिद्धदात्री विंध्यवासिनी धाम (खत्री पहाड़) में शुरू हुए ऐतिहासिक मेले का नजारा आस्था से ज्यादा अव्यवस्थाओं पर भारी पड़ा।

यहां दर्शन के लिए आए हजारों श्रद्धालुओं को भीषण अव्यवस्था और अव्यवस्थित प्रबंधन का सामना करना पड़ा। भीड़ में धक्का-मुक्की और अफरातफरी से श्रद्धालु परेशान रहे। पहाड़ पर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में जयकारों के बीच भक्तों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया और परिवार संग मन्नतें मांगीं। मेले में हर ओर रौनक दिखी, लेकिन अव्यवस्था और सुविधाओं के अभाव ने श्रद्धालुओं को परेशानी में डाल दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर सीओ नरैनी, थानाध्यक्ष गिरवां और तहसीलदार के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
