31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चुनावी फगुनाहट में बुन्देलियों नें जमकर बरसायें भगवा वोट : सिर्फ तीन नहीं पाये बटोर !
उत्तर प्रदेश

चुनावी फगुनाहट में बुन्देलियों नें जमकर बरसायें भगवा वोट : सिर्फ तीन नहीं पाये बटोर !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनावी फगुनाहट में बुंदेली पर भगवा रंग सेसरोबार रहे। यहां अन्य दलों पर भाजपा भारी पड़ी, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा को तीन सीटों का झटका लगा । वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी 13 सीटें भगवामय हुई थीं, जबकि अबकी बार भाजपा को तीन सीटें गंवानी पड़ी हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी बसपा और कांग्रेस को बुंदेलियों ने पूरी तरह से नकार दिया। इन दोनों दलों का क्षेत्र में खाता भी नहीं खुल पाया।

चुनावी फगुनाहट में बुन्देलियों नें जमकर बरसायें भगवा वोट : सिर्फ तीन नहीं पाये बटोर !
Bundelis rained heavily saffron votes in the election frenzy: Only three could not get it !

बांदा, चित्रकूट और में एक-एक सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। खास बात है कि प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय धर्मनगरी चित्रकूट की कर्वी विधानसभा सीट से हार गए।

चुनावी फगुनाहट में बुन्देलियों नें जमकर बरसायें भगवा वोट : सिर्फ तीन नहीं पाये बटोर !
Bundelis rained heavily saffron votes in the election frenzy: Only three could not get it !

उन्हें सपा के युवा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने 20 हजार से अधिक मतों से हराया। बांदा में बबेरू सीट पर कांटे की टक्कर के बाद सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने भाजपा के अजय पटेल को हराया।

चुनावी फगुनाहट में बुन्देलियों नें जमकर बरसायें भगवा वोट : सिर्फ तीन नहीं पाये बटोर !
Bundelis rained heavily saffron votes in the election frenzy: Only three could not get it !

जालौन की कालपी सीट में भी भाजपा-सपा में कांटे टक्कर रही, लेकिन नतीजा सपा के विनय चतुर्वेदी के पक्ष में आया। पाठा क्षेत्र के मानिकपुर (चित्रकूट) में भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी सपा पर भारी पड़े। यहां से पूर्व विधायक और दस्यु सरगना रहे ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल सपा प्रत्याशी थे। वीर भूमि महोबा की दोनों सीटों पर कमल खिला। हमीरपुर में भी दोनों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया। इसी तरह ललितपुर की दो और झांसी की चारों सीटों पर कमल खिला है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत का सबब, एक की मौत …

बीहड़ों का ‘रोशनी पुरुष’ चला गया: डॉ. वीके जैन नें डकैतों के ‘खौफ’ के बीच की ‘तपस्या’

City News Uttar Pradesh

Banda :सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया सीसी सड़कों का लोकार्पण, जन चैपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्यायें …

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh

Banda  : प्याज और लहसुन की खेती किसानों के लिये करेगी धन वर्षा ! …

City News Uttar Pradesh

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़