
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र नजरबाग में देर रात हुई बड़ी ‘चोरी की वारदात’ ने ‘कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल’ खड़े कर दिए हैं। एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलते ही सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर चोरी का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए। शनिवार की देर रात चोरों ने श्री नारायण कंप्यूटर, जितेंद्र कुमार कंप्यूटर और स्वतंत्र साहू की दुकानों के ताले तोड़कर बड़ी मात्रा में कंप्यूटर,लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी चोरी कर ली।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गया सामान लगभग 15 लाख रुपये का बताया जा रहा है। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जो वारदात को अंजाम देकर फरार होते दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुट गई है।

चोरी की खबर फैलते ही नजरबाग के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने तत्काल शहर कोतवाल और मर्दन नाका चौकी इंचार्ज को घटना की सूचना दी और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तुरंत नजरबाग पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली।

पुलिस अधिकारियों से मोबाइल फोन पर वार्ता कर तीन दिन के भीतर चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। व्यापारियों को आश्वस्त किया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
