City News Uttar Pradesh
बांदा में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का गनर कोरोना पाजिटिव, ओमिक्रोन की पुष्टि करने को लिया सैंपल
उत्तर प्रदेश

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का गनर कोरोना पाजिटिव, ओमिक्रोन की पुष्टि करने को लिया सैंपल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लंबे समय के बाद भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के गनर की जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। आरटीपीआर व ओमिक्रोन की पुष्टि के लिए सैंपल कराया गया है। सैंपल का जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट लखनऊ केजीएमयू में किया जाएगा।

मोहल्ला डीएम कालोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता 28 दिसंबर को 45 वर्षीय अपने गनर निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर व गुरेह गांव के चालक के साथ वाराणसी काशी विश्वनाथ भगवान के दर्शन करने गए थे। सभी ने कार से सफर किया था। वापस लौटने पर गनर के गले में दर्द व बुखार की शिकायत हुई। इससे उसने अपनी सोमवार शाम जिला अस्पताल में एंटीजन जांच कराई थी। जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए।

बांदा में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का गनर कोरोना पाजिटिव, ओमिक्रोन की पुष्टि करने को लिया सैंपल
Gunner Corona positive of former state vice president of BJYM in Banda, sample taken to confirm Omicron

सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने सीएमओ समेत अपने अन्य अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सीएमओ डा. वीके तिवारी के निर्देश पर चिकित्सीय टीम ने संक्रमित के घर जाकर पत्नी समेत दो बेटे व एक बेटी का सैंपल लिया है। संक्रमित गनर का भी दोबारा सैंपल आरटीपीआर व ओमिक्रोन की पुष्टि के लिए गया है। घर पहुंची टीम ने गनर के स्वास्थ्य का हाल चाल लिया है।

हालांकि अभी तक स्वास्थ्य टीम की ओर से गनर को कोई दवा की किट नहीं दी गई है। गनर ने भी बताया कि उसे अभी तक कोई ज्यादा दिक्कत नहीं है। घरेलू उपचार ले रहा है। काेराेना संक्रमण के सामने आने के पहले 29 नंवबर को दूसरी लहर का आखिरी केस सामने आया था। इसके बाद से जनपद संक्रमण मुक्त रहा है। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ की जांच के बाद ही ओमिक्रोन वैरिएंट की सही पुष्टि हो सकेगी। अभी प्राथमिक संक्रमण मिला है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतिक्रमण पर चला खाकी का डंडा : कोतवाल ने दी हिदायत, फुटपाथ अगर दोबारा हुआ कब्जा तो होगी सख्त कार्रवाई

डेंगू का दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा प्रकोप : बांदा का स्वास्थ्य विभाग लाचार, राम भरोसे हो रहा इलाज

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी मालती बासू का संकल्प पत्र बना जन चर्चा का विषय : मारी बाजी

राजेश दीक्षित के नेतृत्व में ‘बकरीद’ पर कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’ : नफरत को दी मात

जन औषधि पर ‘डाक्टरों’ का ‘डाका’: सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा पुलिस को दी सौगात: तिन्दवारी में बनेगा अग्निशमन केंद्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़