City News Uttar Pradesh
एडीजी के निर्देश : पेशेवर अपराधियों पर की जाए प्रभावी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

एडीजी के निर्देश : पेशेवर अपराधियों पर की जाए प्रभावी कार्रवाई

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रयागराज जोन के पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेशेवर अपराधियों पर पैनी निगाह रखने के साथ ही प्रभावी कार्रवाई की जाए। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मवई गांव के पोलिंग बूथ का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एडीजी के निर्देश : पेशेवर अपराधियों पर की जाए प्रभावी कार्रवाई
ADG’s instructions: Effective action should be taken against professional criminals

– चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मातहतों को दिए निर्देश

एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश के द्वारा मंगलवार को जनपद का आकस्मिक दौरा किया। एडीजी प्रेम प्रकाश ने रेंज के आईजी के सत्यनारायण तथा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र की मौजूदगी में सर्किल के क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक लेते आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों पर चुनाव के दौरान अपराध किए जाने का अंदेशा हो, उन पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लाएं। बैठक के पश्चात एडीजी प्रेमप्रकाश ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई में बूथों का भौतिक सत्यापन किया।

एडीजी के निर्देश : पेशेवर अपराधियों पर की जाए प्रभावी कार्रवाई
ADG’s instructions: Effective action should be taken against professional criminals

एडीजी ने रजिस्टर नंबर-8 शस्त्र सूची का अवलोकन करते हुए हल्का प्रभारी व बीट प्रभारियों से उनके क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं समस्त अधिकारियों, कर्मियों को विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर शस्त्रों के मिलान, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, बूथों के भौतिक सत्यापन के लिए निर्देशित किया। कार्यवाही किए जाने के पश्चात एडीजी जोन ने गांव के लोगांे से अपराधियों की गतिविधियों के बारे में भी सवाल दागा। साथ ही विस्तृत जानकारी भी ली।

एडीजी के निर्देश : पेशेवर अपराधियों पर की जाए प्रभावी कार्रवाई
ADG’s instructions: Effective action should be taken against professional criminals

समीक्षा बैठक के दौरान आईजी के सत्यनारायण, एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, नरैनी नितिन कुमार, बबेरू सियाराम, सीओ कार्यालय अंबुजा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका में ‘रंगों’ की बौछार: होली मिलन में दिखा उत्साह, ‘विकास व सौहार्द’ का संदेश

विधान परिषद चुनाव के लिये पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम चर्चा में !

बलिया में कोरोना का दंश : पंचायत चुनावों के बाद गावों में फैला कहर, बढ़े संक्रमित …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने भरा जोश : बोले भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी

City News Uttar Pradesh

खेत सिंह खंगार की नई मूर्ति लगाने हेतु खंगार समाज नें डीएम को दिया ज्ञापन

जानदार अधिकारी राकेश जैन नें दिया परिणाम शानदार: पीएम शहरी आवास नें बनाया कीर्तिमान

ब्रेकिंग न्यूज़