24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : अंधी-गूंगी सरकार किसानों की नहीं सुन रही बात : रंजना

 

चित्रकूट। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की अगुवाई में न्याय पंचायतों में संगठन सृजन अभियान के तीसरे दिन मानिकपुर ब्लाक के न्याय पंचायत ऐंचवारा व भौंरी तथा रैपुरा में अभियान के प्रभारी कुतैवाजमी व जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की मौजूदगी में बैठक हुई।


गुरुवार को संगठन सृजन अभियान बैठक में प्रभारी ने कहा कि न्याय पंचायत ब्लाक महासचिव के पदाधिकारियों का चयन हो रहा है। ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाये जायेंगे। कांग्रेस को मजबूत करने को जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि कहीं जरूरत हो उन्हें फोन करें, तत्काल मदद की जायेगी। कांग्रेस दुख-सुख में साथ खडी मिलेगी। गांव-गांव कांग्रेसी कार्यकर्ता तैयार कर पंचायत चुनाव व 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी।


जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा गरीबों के साथ रहा है। देश का किसान दिल्ली सीमा पर आन्दोलन कर रहे हैं। घमंड से चूर सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। आन्दोलन दौरान साठ किसान शहीद हो चुके हैं। अंधी-गूंगी सरकार किसानों की मांग पर विचार करने को तैयार नहीं हैं। बैठक में यमुना शुक्ला, लवकुश केशरवानी, राममूरत सेन, सुनील त्रिपाठी, आशीष राजपूत, संदीप राजपूत, आशीष श्रीवास्तव, राहुल, संदीप, राजू, मीरा, हीरा देवी, अनुराग पाण्डेय, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है चित्रकूट को विकसित करने का कार्य

City News Uttar Pradesh

अब्बास -निकहत सिक्रेट मुलाकात की इन साइड स्टोरी : दी गई कार औऱ महंगे गिफ्ट !

City News Uttar Pradesh

बांदा में घोर आश्चर्य: गांव में मुर्दे भी करते हैं मनरेगा मजदूरी, लाखों का हो गया उन्हें भुगतान

City News Uttar Pradesh

गजब बबेरू चेयरमैन के बेटे ने बिना नीलामी बेच दिया कबाड़: रिपोर्ट दर्ज की उठी मांग

बांदा रोडवेज व्यवस्था का बुरा हाल : जनता को गुड़ दिखाकर मारा पत्थर

City News Uttar Pradesh

Banda – कोरोना वायरस की जांच में आरटीपीसीआर टेस्ट बना सहायक…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़