24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
गोदाम हाउस फुल, दस दिन से एफसीआई केंद्र पर खरीद बंद
उत्तर प्रदेश

गोदाम हाउस फुल, दस दिन से एफसीआई केंद्र पर खरीद बंद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धान मिल मालिकों का ई-गवर्मेंट पोर्टल पर नाम न होने से एफसीआई के धान खरीद केंद्र पर दस दिनों से खरीद ठप है। उठान न होने से गोदाम में जगह नहीं बची। इस कारण भी खरीद नहीं हो रही है। गुरुवार को 32 किसान धान बेचने के लिए डेरा डाले थे। ये 15 ट्रैक्टर ट्रॉली धान लेकर आए थे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने शीघ्र खरीद का भरोसा दिलाया।

गोदाम हाउस फुल, दस दिन से एफसीआई केंद्र पर खरीद बंद
Godown house full, purchase stopped at FCI center for ten days

1 नवंबर से जिले के 37 केंद्रों पर धान खरीदा जा रहा है। धान की खरीद 28 फरवरी तक होगी। मंडी परिसर स्थित एफसीआई और विपणन शाखा के तीन केंद्रों पर खरीद हो रही है। एफसीआई के खरीद केंद्र पर 7 दिसंबर से धान की खरीद नहीं हो रही। किसान सूरजदीन (पपरेंदा) व जगप्रसाद (जारी) ने बताया कि वे नौ दिन से समिति में धान लेकर डेरा डाले हैं, लेकिन अभी तक धान नहीं खरीदा गया।


विपणन शाखा के दो केंद्रों पर 60 किसानों से अब तक 4,367 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। तीनों केंद्रों पर अब तक 5,418 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। 84 किसानों से धान खरीदा गया है। ई-गवर्मेंट पोर्टल पर धान मिल मालिकों का नाम नहीं दिख रहा है। आरएफसी को जानकारी दे दी गई है। उठान न होने से गोदाम फुल हैं। इस कारण धान की खरीद बंद की गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: 6500 केंद्रों में 48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में सम्पन्न होगी परीक्षा

City News Uttar Pradesh

नवीन कुमार पाण्डेय “डॉक्टर आफ फिलॉस्फी” उपाधि से हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

Banda : चुनाव प्रचार का शोर थमा, रातभर चलीं चौपालें …

बुंदेलखंड के लोगों के लिए योगी सरकार लाई खास योजना, अब कम रेट में मिल सकेंगी पौष्टिक सब्जियां …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये मंत्रमुग्ध: दीवारी नृत्य कला की किया सराहना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़