24.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के लोगों के लिए योगी सरकार लाई खास योजना, अब कम रेट में मिल सकेंगी पौष्टिक सब्जियां …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योजना परवान चढ़ी तो बुंदेलखंड हरी सब्जी का बड़ा हब बन जाएगा। यहां हर घर सब्जी का उत्पादन होगा तो खेतों में सब्जी का क्षेत्रफल भी बढ़ाया जाएगा। सरकार ने इस भू-भाग को संकट से उबारने के लिए ‘एक थाली-एक तरकारी’ योजना बनाई है, जिसके लिए उद्यान विभाग ने यहां पैदा होने वाली सब्जियों का प्रस्ताव निदेशालय भेज दिया है।

बुंदेलखंड का किसान परंपरागत खेती में अधिक विश्वास करता है। सिंचाई के साधन होने के बावजूद अधिकांश किसान रबी सीजन में गेहूं या दलहन की पैदावार करते हैं, जबकि खरीफ सीजन में भी परंपरागत फसलें ही बोते हैं। सब्जी की खेती करने वाले किसानों की संख्या काफी कम रहती है। किसान इसकी खेती को जोखिम भरी मानते हैं, क्योंकि सब्जी पर मौसम का प्रभाव तेजी से पड़ता है, पर किसान इस जोखिम को उठाएं तो आमदनी भी काफी अधिक हो सकती है।


किसानों की इसी सोच के कारण बुंदेलखंड में सब्जी का क्षेत्रफल तेजी से घट रहा है। इसका असर बाजार पर भी पड़ रहा है। अधिकांश सब्जी बाहर से मंगाने के कारण रेट काफी अधिक हो जाते हैं, जबकि लोगों को शुद्ध और ताजी सब्जी भी नहीं मिल पाती है। सब्जी की इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने अब ‘एक थाली-एक तरकारी’ योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत बीपीएल परिवार के काश्तकारों को चिह्नित कर निश्‍शुल्क की सब्जी की पौध व बीज उपलब्ध कराया जाएगा।


साथ ही विशेषज्ञों द्वारा सलाह भी दी जाएगी। यहां घर की छत या आंगन में भी सब्जी उगाई जाएगी, जिससे लोगों को कम रेट में ताजी व पौष्टिक सब्जी उपलब्ध हो सकेगी और किसानों की आय में भी बढ़ोत्री हो सकेगी। इसके लिए शासन ने प्रत्येक जनपद से वहां पैदा होने वाली सब्जी का प्रस्ताव व बीपीएल किसानों की सूची मांगी थी, उद्यान विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की ‘हवा’ दिल्ली जैसी हुई ‘ज़हरीली’: छात्र नेताओं ने छेड़ा ‘स्वच्छ हवा’ का जनांदोलन

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों को बहलाकर ले गया युवक, आगरा से बांदा परीक्षा देनें आईं थीं बहनें, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तंबाकू, सिगरेट बेचने से पहले अब लेना होगा लाइसेंस …

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान को ‘बेचने’ की साजिश: खिलाड़ियों ने प्राधिकरण को ‘ललकारा’

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली माफिया अतीक की सवा अरब से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गैंगरस्टर एक्ट में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

काजी पुर पंप कैनाल ‘काट’ रहा है ‘बवाल’ : अधिकारियों की मनमानी, नहर में नहीं ‘पानी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़