City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह को मालूम है “जन्नत” की हकीकत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम नें संपूर्ण समाधान दिवस हो रही औपचारिकताओ की कमजोर नस पकड़ ली और अधिकारियों को निर्देश दिये की शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं करेगें। इशारे-इशारे में समझा दिया कि मुझे मालूम है कि “जन्नत” की हकीकत क्या है ?


दरअसल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन था। शिकायत दर्ज कराने 102 फरियादी पहुंचे, जिसमें महज 13 का निस्तारण कराया जा सका। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को अग्रसारित करने की जगह निस्तारण पर ध्यान दें। समय पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाए।य़ह कहकर उन्होनें आयोजन की हकीकत की तस्वीर पेश कर दी।


संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस महकमे के साथ विभिन्न विभागों की शिकायतें दर्ज कराई गईं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि देखा जा रहा है कि उच्चाधिकारी शिकायतों को मात्र अग्रसारित कर रहे हैं, इस पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समय से निस्तारित किया जाए।

उच्चाधिकारी केवल नीचे से आई आख्या को अग्रसारित न करें, बल्कि स्वयं उस समस्या की निस्तारण की गुणवत्ता को परखें। शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर बात कर यह जान लें कि वह संतुष्ट है या नहीं। आगे से यदि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, सीडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, एसडीएम सुधीर कुमार व तहसीलदार अवधेश कुमार निगम मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव 2024: पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, सीमांचल और मिथिलांचल भाजपा को रोकने की तैयारी

पुरानी पेंशन: आंदोलन को तेज करेंगे राज्य कर्मचारी, 25 अक्तूबर को विधानसभा का होगा घेराव

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

City News Uttar Pradesh

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा स्वामी प्रसाद मौर्य संस्कार विहीन: दिमागी संतुलन खराब

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम ने दी दीपावली पर्व पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़