
- शरद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी के “प्रयास” से “बांदा शहर में दुबई” सा “नजारा” दिखेगा। शहर की ऐतिहासिक धरोहर नवाब टैंक अब “नई रोशनी में चमकने” जा रहा है। विधायक प्रकाश द्विवेदी की लगातार पहल से स्वीकृत 9.50 करोड़ रुपये का “हाईटेक म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट” बनकर तैयार है। ट्रायल सफल हो चुका है और 10 से 15 दिन में “आम जनता” के लिए “शुरू होने की उम्मीद” है।
विधायक प्रकाश द्विवेदी का नरैनी रोड स्थित “नवाब टैंक को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित” करने का “लंबे समय से प्रयास” चल रहा था। विधायक द्विवेदी ने इसे शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने मंजूरी दी। निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन ने कराया है, हैदराबाद की प्रीमियर वर्ल्ड कंपनी ने “काम” किया है। यह “प्रोजेक्ट 14 अप्रैल 2025 को शुरू” हुआ था।
संचालन के लिए 3500 किलोवाट कनेक्शन चाहिए। कार्यदायी संस्था ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट डी.के. शर्मा को पत्र लिखकर “बजट” मांगा है। 9.50 करोड़ के बजट में “पांच साल का रखरखाव तो है, पर कनेक्शन की अलग मद नहीं” है। यह वाटर थिएटर है। 50 से अधिक “वाटर स्क्रीन” पर “कालिंजर किला, चित्रकूट की विरासत, महर्षि वामदेव की गाथा” दिखाई जाएगी। “संगीत पर 30-40 फीट ऊंची जलधाराएं थिरकेंगी”।
18वीं सदी में नवाब अली बहादुर द्वारा बनवाया गया “यह टैंक 40 हेक्टेयर में फैला” है। इसके शुरू होने से “बांदा को पहला नाइट टूरिज्म स्पॉट” मिलेगा और 50 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि “फाउंटेन से पर्यटन को बढ़ावा” मिलेगा और जल्द ही “विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था कराकर इसे शुरू” कराया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
