24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
निर्दयी मां ने दुधमुहे बच्चे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश

निर्दयी मां ने दुधमुहे बच्चे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के एक गांव में एक महिला ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। इस महिला ने गुस्से में आकर अपने 3 साल के मासूम बेटे पर जानलेवा हमला किया। उसने कुल्हाड़ी से अपने बेटे की गर्दन पर घातक प्रहार किया। जिससे बच्चा लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

निर्दयी मां ने दुधमुहे बच्चे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
Ruthless mother attacked the infant child with an axe, was admitted to the medical college in critical condition

इस खौफनाफ घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामला बिसंडा थाना के शिव गांव का है। जहां के रहने वाले मासूम के दादा संदीप सिंह ने बताया कि बच्चे की मां थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। जिससे उसने खेलते समय बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बच्चे के गर्दन, मुंह सहित अन्य कई जगह चोटें आई हैं। मेडिकल कालेज मे इलाज किया जा रहा है। इसकी मां का भी पहले से इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बच्चे की मां मानसिक रूप से बीमार है।


उसके 3 बच्चे हैं 2 बेटियां और एक बेटा है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी और अचानक उसने बच्चे पर वार कर दिया। वहीं, मामले को लेकर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि एक प्रकरण संज्ञान में आया है कि कल रात एक महिला जो मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। नहलाते समय गुस्से में आकर उसने बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में साक्ष्य संकलन करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंतिम मतदाता सूची देख “अरि मोरि दईया” की गूंज रही कराह, समीकरण गड़बड़ाये !

सिंचाई विभाग नें भ्रष्टाचार का ढाया सितम : बिना काम दो करोड़ का भुगतान

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में पांच जुलाई से खुलेंगे जिम, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल

छात्रसंघ की राजनीति से उच्च सदन तक पहुंचे बाबूलाल तिवारी

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की नोटिस का सपा ने भेजा जवाब, अखिलेश यादव ने यादव-मुस्लिम वोटर्स के नाम काटे जाने की दी डिटेल

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बयान के लिए बुलाए जा सकते हैं परिजन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़