City News Uttar Pradesh
केन और यमुना खतरे के निशान से नीचे खिसकीं: फिलहाल बाढ़ का खतरा टला
उत्तर प्रदेश

केन और यमुना खतरे के निशान से नीचे खिसकीं: फिलहाल बाढ़ का खतरा टला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में केन खतरे के निशान को चुम्मां कर लांघने के बाद अब शांति पूर्वक नीचे खिसकने लगी है।दोपहर बाद से केन और यमुना का जल स्तर घटना शुरू होते ही जनता एवं प्रशासन नें फिलहाल चैन की सांस ली है। आपको बता दूं की बांदा में केन, यमुना, बागेन एवं चन्द्रावल नदी प्रवाहित होती है। केन व यमुना नदी की बाढ़ से तहसील बांदा, पैलानी, बबेरू व नरैनी प्रभावित होने की सम्भावना होती है।

केन और यमुना खतरे के निशान से नीचे खिसकीं: फिलहाल बाढ़ का खतरा टला
Ken and Yamuna slipped below the danger mark: flood threat averted for now

रविवार की सुबह केन नदी का जल स्तर 104.85 मीटर हो गया जो खतरे के जल स्तर 104 मीटर ऊपर था। इसके बाद से जल स्तर घटना शुरू हो गया। गंगऊ एवं बरियार पुर बांध भी ठंड़े पड़ गये और केन नदी में उसका डिस्चार्ज 3लाख 45हजार क्यूसेक से घटकर एक तिहाई के अनुपात में पहुंच गया। इधर सिंचाई विभाग द्वारा नदियों की जल स्तरों की निरन्तर निगरानी की जा रही है। सिंचाई विभाग केन नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता अजय कौशिक नें रविवार को स्वयं भूरागढ़ स्थित गेज व केन नदी का निरीक्षण किया गया।

केन और यमुना खतरे के निशान से नीचे खिसकीं: फिलहाल बाढ़ का खतरा टला
Ken and Yamuna slipped below the danger mark: flood threat averted for now

बताया की वर्तमान में व अब तक इन नदियों में बाढ़ की स्थिति नहीं है। वर्तमान में केन नदी का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। आज दोपहर 12 बजे केन नदी का जल स्तर 103.75 व यमुना नदी का जल स्तर 94.28 मीटर है। दोनों नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है। इन स्थितियों के बावजूद जिला प्रशासन पूर्ण तैयारी के साथ बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सजग है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीमारी से परेशान किसान ने दी जान, इलाज में खर्च हो चुके थे पांच लाख रुपये

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा, भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

फिर शुरू करें साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान: डीएम

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

City News Uttar Pradesh

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने हेतु बजरंग सेना नें मीडिया से मांगा सहयोग

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें सम्मेलन को बनाया मनभावन : नारी वंदन अधिनयम की किया व्याख्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़