विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 22 फरवरी तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसके साथ ही मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में ही रात्रि में रूकें। ताकि वह मतदान के दिन सुबह 6 बजे अपने क्षेत्र में भ्रमण पर जा सकें।

– सभी मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाए
निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के दिन जनपद के सभी मतदान केन्द्रों को माॅडल बूथ के रूप में सुसज्जित किया जाये। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाएं। कहा कि जनपद में 23 फरवरी को सभी नागरिक लोकतंत्र केे पर्व को त्यौहार के रूप में मनायें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी लोग अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर अवश्य करें। मतदान केन्द्र पर जाते समय 12 तरह के पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र साथ अवश्य ले जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्मिकों तथा पुलिस बल के लिए भोजन की व्यवस्था रसोइयों के माध्यम से करायी जाए।

श्री सिंह ने पंचायत सचिवों तथा अन्य ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये हैं कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लोंगो को जागरूक करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मतदान दिवस से पूर्व मतदान केन्द्रों पर पानी, शौचालय तथा रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। मतदान केन्द्रों पर गुब्बारे तथा रंगोली बनाकर सजाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय मेें हैण्डपम्प खराब हो तो उसे मतदान से पूर्व ठीक कराया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि मतदान कार्मिकों के रूप में संविदा पर कार्य करने वाले व्यक्तियों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की ड्यूटी न लगायी जाए। महानिरीक्षक पुलिस चित्रकूटधाम मण्डल एसके भगत ने कहा कि मतदान केन्द्रों निर्धारित दूरी पर ही विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के बूथ लगवाये जायें। मतदान केन्द्रों पर निर्धारित दूरी पहले से चिन्हित कर दी जाये। आईजी ने कहा कि कन्ट्रोल रूम में वायरलेस भी लगाया जायेगा। इसके साथ एक पुलिस इंस्पेक्टर की भी तैनाती की जायेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी मतदान के दिन प्रातः 6 बजे से पूर्व ही अपने क्षेत्र का भ्रमण प्रारम्भ कर दें।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने मतदान सम्बन्धी तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हो चुका है। ईवीएम मशीनों का रेण्डमाइजेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि 36 अति संवेदनशील बूथों पर स्टैटिक मजिस्टेªट भी तैनात किये जा रहे हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव तथा निर्वाचन से सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
