City News Uttar Pradesh
किसान "तोड़ रहें हैं आसमां से तारे" ! यूरिया खाद मिलने के ढंग हो गये निराले
उत्तर प्रदेश

किसान “तोड़ रहें हैं आसमां से तारे” ! यूरिया खाद मिलने के ढंग हो गये निराले

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का किसान किसानी के लिये “आसमां से तारे तोड़ने जैसे मुहावरे” से जूझ रहा हैं। उसे खेती के लिये “यूरिया मिल पाना आसमां से तारे तोड़ना जैसा हीं हो गया” हैं। खाद बिक्री समितियों में मांग के अनुरूप खाद की आवक नहीं हो पा रही ! खाद समितियों तक वितरण को पहुंचती है पर “गर्म तवे में पानी के छींटे सा आलम” है।

किसान "तोड़ रहें हैं आसमां से तारे" ! यूरिया खाद मिलने के ढंग हो गये निराले
Farmers are “breaking the stars from the sky”! The methods of getting urea fertilizer have become unique

मांग इतनी ज्यादा है की कतार में अधिक संख्या में खड़े किसानों का जब तक नंबर आता है “स्टाक सूना हो चुका होता” है। किसान हताश समितियों से खाली हाथ घर लौटते है। किसानों को अब यूरिया के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। रबी की फसल की बुआई के समय पहले इसी तरह डीएपी के लिए लाइन में लगना पड़ रहा था। रविवार को सरकारी खाद बिक्री केंद्रों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी। किसानों की संख्या अधिक देख समिति के कर्मियों ने लाइन में लगकर टोकन बांटे। यूरिया का वितरण कराया।

किसान "तोड़ रहें हैं आसमां से तारे" ! यूरिया खाद मिलने के ढंग हो गये निराले
Farmers are “breaking the stars from the sky”! The methods of getting urea fertilizer have become unique

कड़ाके की सर्दी के चलते किसान घंटों लाइन में लगकर ठिठुर गए। बहुतेरे निराश लौटे। ओरन कस्बे के किसान सियाराम, रामादीन, अनूप, शिवपूजन आदि का नें बताया कि जब भी यहां आते हैं, घंटों लाइन में लगे बिना खाद नहीं मिलती। कई बार खाली हाथ भी लौटना पड़ता है। बताया कि सर्दी के कारण लाइन में घंटों लगने के कारण बुरा हाल हो गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: पेट औऱ खेत को पानी से बुंदेलखंड की बदल रही तस्वीर

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत की स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग को लगाई फटकार : किया विभागीय समीक्षा

City News Uttar Pradesh

Banda : रेल विभाग में कोरोना का जहर हुआ कम,पटरी पर लौटी व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

नये साल में डीएम अनुराग के नये तेवर : समझाया हो संपूर्ण समस्या का निदान

यूपी : दरोगा से लूटी पिस्टल को ही शराब माफिया बना रहा था ढाल, पुलिस टीम पर किये थे पांच राउंड फायर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़