City News Uttar Pradesh
चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद
उत्तर प्रदेश

चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में बीती रात अपराध पर चला पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक ! देर रात पुलिस की गूंजती गोलियों ने शातिर अपराधियों की नींद हमेशा के लिए उड़ा दी। थाना नरैनी और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात पनगरा नहर के पास पहाड़ी खदान में छिपे तीन दुर्दांत चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी का माल और चारपहिया वाहन बरामद हुई।

चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में चलाए जा रहे “अपराधियों पर शिकंजा अभियान” के तहत अंजाम दिया गया। सीओ नरैनी अम्बुजा त्रिवेदी की निगरानी में ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 12/13 मई की रात बिसंडा कस्बे में आभूषण की दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी की थी। तुर्रा बदौसा के सरकारी स्कूल में ताला तोड़कर बैटरी, इनवर्टर, टीवी उड़ाया।

चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

पनगरा में गाड़ियों से बैटरी चोरी की वारदातें की थीं। ये गिरोह चारपहिया वाहन में घूम-घूमकर योजनाबद्ध ढंग से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और फिर लूट का माल आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने मौके से तीन अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी का सामान और चारपहिया वाहन बरामद किया। फिलहाल अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की मानें तो इस गिरोह के और भी सदस्यों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत की दहाड़: ‘फुटबॉल’ में ‘फंसी’ जनता को दिलायें निजात

City News Uttar Pradesh Desk

फोरम का फैसला : स्टेट बैंक नें चुकाया 139846 कीधनराशि …

रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा विभाग करेगा धमाल : बनाये जायेंगे आदर्श विद्यालय

City News Uttar Pradesh

कुशीनगर में नये डीएम रमेश रंजन संभाला दायित्व : विभागों का लिया “फीडबैक”

City News Uttar Pradesh

नशे में स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल बना शराबी अड्डा, धुत कर्मचारी पर गिरी गाज

ब्रेकिंग न्यूज़