![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के न्रेतत्व में बांदा की राजनीतिक फिज़ा में कांग्रेस ने एक बार फिर दमदार दस्तक दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जनपद में ‘संगठन सृजन अभियान’ का आगाज़ पूरे दमखम के साथ हुआ। नरैनी कस्बे के अतर्रा रोड स्थित चौरसिया मैरिज हॉल में कांग्रेसजनों की महाबैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्पष्ट कहा “जनता अब भाजपा की झूठी राजनीति से तंग आ चुकी” है। अगर हम कांग्रेसजन दिल से जुट जाएं, तो बांदा की हर सीट पर कमल मुरझाएगा और हाथ का पंजा विजयी होगा। अध्यक्ष दीक्षित ने हुंकार भरते हुए कहा, “अब की बार चार की चार विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी।” उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें, तो जनादेश बदलना तय है।

सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का ऐलान किया और कहा कि वे प्रत्येक गांव का दौरा करेंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर फिर से खड़ा करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी और डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’ ने कहा कि पार्टी जिस भी जिम्मेदारी को देगी, वे उसे पूरी निष्ठा और ताकत से निभाएंगे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा “भाजपा की सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं” करती।

हर दिन महिला अपमान की घटनाएं सामने आती हैं। कांग्रेस ही महिलाओं की असली आवाज है। उन्होंने आवाहन किया कि कांग्रेस की हर महिला कार्यकर्ता और नेता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ें। इस बैठक में दर्जनों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरज बाजपेई ने किया, धन्यवाद ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष निसार अहमद ने किया। नरैनी की धरती से उठी यह हुंकार सिर्फ कांग्रेस की रणनीति नहीं, बल्कि 2024 की हार के बाद 2025 की राजनीतिक पुनर्जागरण की घोषणा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
