City News Uttar Pradesh
शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !
उत्तर प्रदेश

शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक बार फिर ‘निर्दोष बचपन’ प्रशासनिक लापरवाही और बालू खनन की बेकाबू लूटखसोट का शिकार बन गया। रविवार सुबह मात्र 8 साल की एक मासूम बच्ची ने केन नदी के रेत खनन से बने जानलेवा गड्ढे में डूबकर अपनी जान गंवा दी। फतेहपुर के कोर्रा कनक गांव की रहने वाली बेबी उर्फ लक्ष्मी पिछले छह महीनों से अपने नाना रमेश के साथ बांदा के चकचटगन गांव में रह रही थी। रविवार सुबह कुछ महिलाएं पास के गांव में शादी की “दसवारी” रस्म निभाने के लिए केन नदी की ओर जा रही थीं। मासूम बेबी भी उत्साह में उनके पीछे-पीछे चल दी लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह वापस नहीं लौटेगी।

शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !

केन नदी किनारे खनन से बने एक विशाल गड्ढे में पानी भरा हुआ था। वहीं नहाने के दौरान बेबी फिसलकर गहराई में चली गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, बच्ची डूब चुकी थी। उसके कपड़े गड्ढे के पास पड़े मिले, जिसे देख परिजनों की चीख निकल गई। परिजनों ने गड्ढे में कूदकर बच्ची को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मासूम की मौत ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि जिले में बालू खनन के चलते पनपे जानलेवा हालात की पोल भी खोल दी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लापता युवक का जंगल में मिला शव: हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

बांदा में “कुख्यात पूजा गैंग” गिरफ्तार: यात्रियों के सामान पर करती थी हाथ “साफ”

City News Uttar Pradesh

जीआरपी एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

यूपी में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलेगा अभियान: योगी सरकार का सख्त आदेश

एसपी अभिनंदन के गुड मार्निंग से पूर्व एसपी शालिनी का “अभिनंदन” ! …

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

ब्रेकिंग न्यूज़