30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश
उत्तर प्रदेश

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कोरोना से निपटने को खोला खजाना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना के कहर से मुकाबले के लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का उधाहरण देखकर कबीरा का भी मन मजबूरी में उछाले मारने लगा । नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने भी कुछ रुपया देकर अपनी ढपली बजाई है । सदर व नरैनी विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को उपकरणों की व्यवस्था के लिए 35 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।

आपकों बता दू कि नरैनी विधायक ने कोरोना महामारी के लिए निधि से रुपया देने के लिये लंबे समय चुप्पी साध रखी थी । लेकिन जब पार्टी का इस संदर्भ में डंडा घुसा तो कबीरा भी राग अलापने के लिये मजबूर हो गये ।


नए वित्तीय वर्ष के शुरुआत में कोरोना संक्रमण का जमकर शोर रहा । कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना सौ से डेढ़ सौ के बीच संक्रमित मिल रहे थे। ऐसी स्थिति में कई जगह उपकरणों व व्यवस्थाओं की कमी भी हुई थी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से मदद की गुजारिश की थी। इसमें

सदर विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के खाते में अपनी निधि से 25 लाख रुपये की धनराशि दी । नरैनी विधायक ने देखा-देखी कहारतें हुए दस लाख रुपये उपलब्ध कराए। जिसमें आक्सीजन जनरेशन प्लांट का जनरेटर, 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, पीपी किट व सैनिटाइजर आदि की खरीद होगी । सदर विधायक का उद्देश्य है कि मरीजों के उपचार व कोरोना योद्धाओं को संक्रमण से बचाव में किसी तरह की कमी न रहे। जेनरेटर की उपलब्धता रहै। इससे निर्बाध आक्सीजन की उपलब्धता से मरीजों की जान बचाई जा सके।


सीएमओ एनडी शर्मा ने बताया कि धनराशि खाते में आ चुकी है। जिससे उपकरणों को मंगवाने के लिए आर्डर भेजा है। लेकिन इसकी उपलब्धता की तिथि अभी अंधेरे में है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग बना ‘कटौतीराज’ का बादशाह: बांदा की तपिश पर जनता को तमाचा

City News Uttar Pradesh

यूपी के डान मुख्तार अंसारी का आजमगढ़ पुलिस ने लिया बयान ! …

राज्य दो, वोट लो’ का गंगाचरण नें फूंका बिगुल: 2027 चुनाव से पहले गांव-गांव होगी लामबंदी

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट : शबरी जल प्रपात में सेल्फी ले रहे चार दोस्त डूबे, तीन की मौत, एक सुरक्षित …

रनगवां बांध बोल रहा है आई लव यू : खेतों में तीन बार बहेगी जीवनधारा

Banda- मंडल में पुलिस के हत्थे चढ़े 50 वारंटी एंव 50 वांछित…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़