27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

बसपा चीफ मायावती ने पार्टी में बगावत से किया इनकार, बोलीं- यह सपा का छलावा, विधायक पहले से ही निलंबित

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पार्टी में टूट को नकारते हुए कहा कि घृणित जोड़तोड़, द्वेष व जातिवाद की संकीर्ण राजनीति में माहिर समाजवादी पार्टी मीडिया के सहारे यह प्रचारित कर रही है कि बहुजन समाज पार्टी के कुछ विधायक टूट कर समाजवादी पार्टी में जा रहे हैं। मायावती ने इसे घोर छलावा बताते हुए कहा कि इन विधायकों को काफी पहले ही सपा और एक उद्योगपति से मिलीभगत के कारण राज्यसभा के चुनाव में एक दलित के बेटे को हराने के आरोप में बीएसपी से निलंबित किया जा चुका है।

बसपा चीफ मायावती ने बुधवार को लगाता पांच ट्वीट कर सपा को आड़े हाथ लेते हुए कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सपा अगर इन निलंबित विधायकों के प्रति थोड़ी भी ईमानदार होती तो अब तक इन्हें अधर में नहीं रखती। क्योंकि उनको यह मालूम है कि बीएसपी के यदि इन विधायकों को लिया तो सपा में बगावत व फूट पड़ेगी, जो बीएसपी में आने को आतुर बैठे हैं।


बसपा अध्यक्ष मायावती ने आगे कहा कि जगजाहिर है कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा ही दलित विरोधी रहा है, जिसमें थोड़ा भी सुधार के लिए वह कतई तैयार नहीं हैं। इसी कारण सपा सरकार में बीएसपी सरकार के जनहित के कामों को बंद किया। खासकर भदोई को नया संत रविदास नगर जिला बनाने को भी बदल डाला गया था, जो अति निंदनीय कदम था।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने आखिरी ट्वीट में फिर दोहराया कि बीएसपी के निलंबित विधायकों से मिलने आदि का मीडिया में प्रचारित करने के लिए मंगलवार को किया गया सपा का नया नाटक यूपी में पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए की गई पैंतरेबाजी ज्यादा लगती है। यूपी में बीएसपी जन आकांक्षाओं की पार्टी बनकर उभरी है जो जारी रहेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- ब्रांडेड कपड़े और मोबाइल खरीदने को नाबालिग नौकरों ने की थी शोरूम में चोरी

City News Uttar Pradesh

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कालिंजर फोर्ट में आयोजित होगा कार्तिक मेला : डीएम अनुराग की अधिकारियों के साथ हुई बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

कहासुनी बनी मौत का कारण: सास ने बहु को मायके जाने से किया मना, तो बहु ने कुएं में कूदकर दे दी जान, फिर पति ने खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश सचिव का पर्यावरण स्वच्छता जागरूकता अभियान बना आकर्षण

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़