29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

रायबरेली में असलहे का प्रदर्शन करती मह‍िला का फोटो वायरल, पूर्व प्रधान पत‍ि ने कहा-ख‍िलौना है

  • विनोद मिश्रा

रायबरेली। असलहा लेकर फोटो खिंचवाना महिला को भारी पड़ सकता है। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया में वायरल होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। खबर है कि जो असलहा तस्वीर में है, वह भी अवैध है। मामला नसीराबाद के बभनपुर गांव का है। जो तस्वीर इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रही है, वह पूर्व प्रधान की पत्नी की बताई जाती है। फोटो में महिला असलहा तानकर छत की तरफ निशाना साधते दिख रही है। एक तो असलहे का प्रदर्शन, वह भी अवैध, यह कृत्य महिला पर भारी पड़ सकता है। मालूम हो कि शासन ने असलहों के इस तरह प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। फिर भी लोग कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते। अब तक तमाम ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें यह प्रकरण सबसे अलग रहा। कारण, इसमें एक महिला असलहे के साथ अपने रुतबे का प्रदर्शन कर रही है। थानाध्यक्ष ने परैया चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी है। देखना यह है कि कार्रवाई होती भी है या नहीं।


– पड़ताल में सामने आएगी असलहे की हकीकत

महिला के हाथ में जो असलहा है, उसे भी लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे अवैध बता रहा है तो कोई नीलगाय भगाने वाली बंदूक। पूर्व प्रधान ने भी अपना पक्ष रखते हुए असलहे को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि एक साल पहले यह फोटो कानपुर में ली गई थी। चुनावी रंजिश में अब इसे वायरल किया गया। फिलहाल हकीकत जो हो वह जांच में सामने आ जाएगी। इंटरनेट मीडिया में जो फोटो वायरल हो रही है, वह बभनपुर के पूर्व प्रधान श्याम बहादुर सिंह की पत्नी की है। इसकी जांच परैया के चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रद )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कॉलेज की ‘ऐतिहासिक’ उपलब्धि: अब ‘हार्टअटैक’ मरीजों को ‘हाईटेक इलाज’

City News Uttar Pradesh

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास: यूपी खेल नीति मंजूर, अयोध्या को भी मिली सौगात, ओबीसी अयोग की रिपोर्ट स्वीकार

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग ने भी की कार्रवाई, अफसरों को धमकाना पड़ा महंगा

महिला आरक्षण मुद्दे पर ‘तेज’ हुई ‘जंग’: भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया ‘उग्र’ प्रहार

भ्रष्टाचार में धंसे सुनील की ‘बौखलाहट’ : जाति की ढाल पर सीएम और विधायक पर वार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़