- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल मुख्यालय की नगर पालिका परिषद वर्तमान में नरक पालिका के रूप में महिमा मंडित हो प्रफुल्लित हो ठहाका मार रही है। जनता जल भराव से परेशान हैं औऱ चेयर मैन के रूप में इन समस्याओं से विलग मोहन साहू चैन की बांसुरी बजा रहें हैं।

उदाहरण के रूप में जिस स्थान के जल भराव का उल्लेख हम कर रहें हैं वह इंदिरा नगर दूरदर्शन टावर के नजदीक बाबा तालाब की नई बस्ती का हैं। पालिका का आलम यह है की काम न धाम सिर्फ सर पर लाल टोपी को सलाम और जनता को सिर्फ लाली पाप का पैगाम देते हैं।यह नजरिया धिक्कार भरा है।

पालिका अध्यक्ष के रूप में मोहन साहू कार्यभार संभालने से लेकर अब तक यह महाशय हमाम में गोता खोरी करते रहे ! कोई विशेष उल्लेखनीय कार्य नगर की जनता को नहीं दें पाये ! हाँ नौटंकी बाजी में जरूर इनके लटके-झटके देखने को मिलते रहते हैं।जल भराव की समस्या तो बांदा शहर की नियत बन गया हैं। सुनिए यहां के पीड़ितों की दुख भरी कहानी।

बांदा नगर पालिका की समस्याओं के प्रति कुंभ करणी नींद में सो रहें चेयर मैन को तो हम यही लोरी सुनाने को बाध्य हैं “जागो मोहन प्यारे जागो”समस्याओं से मुंह मोड़ क्यो बनें हो रणछोर!अध्यक्ष मोहन साहू का एक सौभाग्य जरूर है की कुछ माह पूर्व इन्हें अधिशाषी अधिकारी के रूप में बुध्दि प्रकाश जैसा अधिकारी मिल गया जिन्होने अपनी कूटनीति के “प्रकाश” से पालिका अध्यक्ष औऱ सभासदों के बीच बढ़ हुये 36 के आंकड़े को बुध्दि कौशल से “छूमन्तर” कर “गलबहियां” करा दी। इनकी “बुध्दि” का लोहा पूरी नगरपालिका परिषद मानने लगी है। कयोकि इनके नाम के आगे “प्रकाश ” है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
