City News Uttar Pradesh
बबेरु विधान सभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !
उत्तर प्रदेशराजनीति

बबेरु विधानसभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की बबेरु विधानसभा चुनाव में कथित राजनीतिक छलिया फिर मैदान में अपनी-अपनी हांक रहें हैं। मतदाता प्रत्याशियों के वादों को ठगी की निगाह से देखता अपने को ठगे जाने के लिये मानसिक रूप से तैयार सा कर रहा है ! मतदाताओं को मलाल है कि देश की आजादी के 75 साल बाद भी उन्हें अपने यहां रेल यात्रा का सुख नसीब नहीं हुआ ।

बबेरु विधान सभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !
Baberu Vidhan Sabha: Voters are getting mentally ready to deceive themselves !

आज भी बबेरू क्षेत्र के साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतदाता और लगभग पांच लाख आबादी पीपे के पुल से यमुना नदी पार कर कानपुर, लखनऊ और फतेहपुर जनपदों के लिए सफर कर रही है। यमुना नदी पर दांदौ और औगासी घाट में बन रहे पुल एक दशक बाद भी अधूरे पड़े हैं।

बबेरु विधान सभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !
Baberu Vidhan Sabha: Voters are getting mentally ready to deceive themselves !

बबेरू के मतदाताओं ने सभी प्रमुख दलों को मौका दिया। लेकिन यमुना के दोआबा क्षेत्र में आबाद यह इलाका आज भी बुनियादी समस्याओं और संकटों से जूझ रहा है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में यहां की जटिल समस्याएं प्रमुख मुद्दे के रूप में नजर नहीं आ रहीं। पुरानी परंपरा और रस्म के मुताबिक सभी दल के प्रत्याशी जातिगत वोटों की गोटें बिठाने में जुटे हुए हैं। बबेरू क्षेत्र में मतदाता: कुल मतदाता 3,36,848 हैं।

बबेरु विधान सभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !
Baberu Vidhan Sabha: Voters are getting mentally ready to deceive themselves !

बबेरू विधान सभा क्षेत्र में अब तक 17 बार चुनाव हुये। सबसे ज्यादा पांच बार कांग्रेस के विधायक चुने गए। सीपीआई और बसपा को 3-3 बार और सपा व भाजपा तथा निर्दलियों को 2-2 बार जीतने का मौका मिला। यहां सबसे ज्यादा 4 बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देव कुमार यादव विधायक चुने गए। बसपा के जीसी दिनकर को तीन बार यहां के मतदाताओं ने जिताया। कांग्रेस के रामसनेही भारतीय और सपा के विशंभर सिंह यादव 2-2 विधायक हुए।

बबेरु विधान सभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !
Baberu Vidhan Sabha: Voters are getting mentally ready to deceive themselves !

मौजूदा प्रत्याशी में अजय पटेल भाजपा, विशंभर सिंह यादव सपा, रामसेवक शुक्ला बसपा व गजेंद्र पटेल कांग्रेस से चुनावी मैदान में है। सभी अपनी -अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मतदाता खामोशी से मंथन के दौर में हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कभी धूप कभी छांव, मौसम का बदलता रुख,क्या खिलायेगा गुल ! …

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !

कोरोना का कहर : यूपी में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 38,055 नए केस, 223 लोगों की मौत …

शादी के सात वचन नहीं निभाया : प्रेमी के साथ हो गई फरार

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस लाइन में आई बहार : खिल उठे 177पुलिस जवानों के चेहरे …

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़