City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल के किसानों में मूंग की बहार: किसानों में है उत्साह
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल के किसानों में मूंग की बहार: किसानों में है उत्साह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में इस बार मूंग की बहार है। इसकी बंपर पैदावार होगी। पिछले साल की तुलना में करीब पांच फीसदी हेक्टेयर का रकबा मूंग की खेती का बढ़ा है। सर्वाधिक मूंग की खेती मंडल के महोबा में अबकी बार होगी। जिसकी बोआई भी अधिकांश इलाकों में हो चुकी है। मूंग की बंपर पैदावार में मंदल महोबा पहले नंबर पर है। वहीं, हमीरपुर दूसरे पायदान और इसके बाद बांदा एवं चित्रकूट हैं।

चित्रकूट मंडल के किसानों में मूंग की बहार: किसानों में है उत्साह

चित्रकूट मंडल के हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट में अब मूंग की खेती का लगातार दायरा बढ़ रहा है। खरीफ की फसलों में मूंग की खेती को किसान प्राथमिकता देते थे इसीलिए इस साल इसकी खेती का रकबा शासन ने बढ़ाया है। शासन ने पिछले साल मूंग की खेती चौदह हजार से ज्यादा हेक्टेयर क्षेत्रफल में कराए जाने का टारगेट दिया लेकिन टारगेट से ज्यादा हेक्टेयर में मूंग की पैदावार हुई थी। इस साल खरीफ की फसलों में मूंग की खेती मंडल के हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जिले में करीब 20 हजार हेक्टेयर में कराई जा रही है। इसके लिए किसानौं नें मूंग की बोआई भी कराई है।

चित्रकूट मंडल के किसानों में मूंग की बहार: किसानों में है उत्साह

पिछले साल मंडल में 14 हजार से हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग की बोआई हुई थी। इस साल मूंग की खेती का ग्राफ पिछले खरीफ के सीजन की तुलना में काफी बढ़ा है। उपनिदेशक कृषि हरीशंकर भार्गव ने बताया कि हमीरपुर में अबकी बार करीब 20 हजार हेक्टेयर रकबे में मूंग की खेती कराई जा रही है। वहीं, महोबा में 10 हजार से अधिक क्षेत्रफल में मूंग की खेती होगी। बांदा में सत्ताइस सौ से अधिक हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग की बोआई हो चुकी है, जबकि चित्रकूट में सबसे कम करीब 2200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग की खेती इस साल किसान कर रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की मैराथन बैठक : चुनाव और कोरोना से निपटने के लिए हुये सख्त ….

आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर तीन दिन दुकान बंद कराए जाने के दिए निर्देश

यूपी : भाजपा विधायक दल की 24 मार्च को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी के सामान व गांजा सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होंगे मतदान; 13 मई को आएंगे नतीजे

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?

ब्रेकिंग न्यूज़