City News Uttar Pradesh
बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी
उत्तर प्रदेश

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की रात लाखों दीपकों से जगमगा उठी। रंगीन आतिशबाजी ने इसे और दिलचस्प बना दिया। पटाखों के धमाके रह-रहकर गूंजते रहे। यह अद्भुत और सुंदर नजारा गुरुवार को सूर्यास्त के बाद शाम करीब सवा 6 बजे से शुरू हुआ। देर रात तक जारी था। अवसर था दीपोत्सव यानी दीपावली का।

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

दीपावली की लगभग सभी घरों में तैयारियां हफ्तों से चल रही थीं। प्रकाश पर्व का आगाज धनतेरस से हुआ। समापन दीपावली के दो दिन बाद भइया दूज से होगा। धनतेरस पर खरीदी गई गणेश-लक्ष्मी व कुबेर आदि की प्रतिमाएं सजे-संवरे घरों में स्थापित की गईं।

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

मुहूर्त के आते ही पूजा शुरू हो गई। घरों के अलावा दुकानों, कारखानों और प्रतिष्ठानों को भी साफ-सुथरा और रंग-रोगन से संवारा गया था। यहां भी दीपावली की पूजा हुई। परंपरा और आस्था के मुताबिक घरों में दीप जलाने से पहले मंदिरों में दीपक जलाए गए।
दीपावली की पृष्ठभूमि अयोध्या के राजा श्रीराम अपना 14 वर्षीय वनवास बिताकर अयोध्या लौटे थे।

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

अयोध्यावासियों ने अपने प्रिय राजा के आगमन पर पूरी अयोध्या को घी के दीपकों से जगमगा दिया था। आज भी दीपावली पर्व यही संदेश बिखेर रहा है। उधर, परंपरा के मुताबिक दीपावली पर उपहारों का आदान-प्रदान भी खूब हुआ। खासकर मिठाइयों के तोहफों की भरमार रही। मिठाई की दुकानों में जमकर बिक्री हुई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में चुनाव अभियान को धार देगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष का सांसद-विधायकों के साथ मंथन

City News Uttar Pradesh

किशोरी से अश्लीलता पर एक साल की सजा: 15 वर्ष बाद आया फैसला

अन्ना जानवर : किसान परेशान दी आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रयागराज के चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

सीओ बबेरू सौरभ सिंह नें अपराध नियन्त्रण में जड़ा छक्का : वाहन चोर किये गये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें पैलानी पुल से आवागमन की दी अनुमति: क्षति ग्रस्त पुल की हो गई मरम्मत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़