24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी
उत्तर प्रदेश

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर शर्त में बाइक हारने वाले अवधेश की चर्चा आसपास ही नहीं कई जनपदों में है। शनिवार की सुबह उसके लिए खुशी लेकर आई, जब सपा से जुड़े कुशवाहा समाज के नेता उसके दरवाजे पर नई बाइक लेकर पहुंचे। अवधेश ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि अब वह फिर से फेरी लगाने का अपना कारोबार शुरू कर सकेगा।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी
Akhilesh’s fan lost the bike on condition when BJP formed the government in UP, now again happiness came on his face

क्या है पूरा मामला : मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव में रहने वाला अवधेश कुशवाहा बाइक से फेरी लगाकर कारोबार करता है और पड़ोस में रहने वाला बिलेटा सैनी टेंपा चलाकर परिवार का पालन करता है। यूपी विधानसभा चुनाव में छह फरवरी को बातों-बातों में उन दोनों ने अजब गजब शर्त लगा ली थी। चुनाव में बिलेटा ने भाजपा के जीतने व अवधेश ने सपा के जीतने की बात कही थी। दोनों ने शर्त लगाते हुए बकायदा सौ रुपये के स्टांप में लिखा-पढ़ी कराई थी, जिसमें छह गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए थे।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी
Akhilesh’s fan lost the bike on condition when BJP formed the government in UP, now again happiness came on his face

शर्त में दांव लगा दी थी बाइक और टेंपो : स्टांप पेपर पर लिखी गई शर्त में था कि भाजपा सरकार बनती है तो अवधेश अपनी मोटरसाइकिल बिलेटा सैनी को देगा। इसी तरह दूसरे नंबर में लिखा था कि सपा सरकार बनती है तो बिलेटा सैनी अपनी टेंपो अवधेश कुशवाहा को दे देगा। दोनों वाहनों के बकायदा स्टांप में नंबर भी अंकित किए गए थे। इसकी चर्चा गांव ही आसपास क्षेत्र तक फैल गई थी।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी
Akhilesh’s fan lost the bike on condition when BJP formed the government in UP, now again happiness came on his face

अवधेश हार गया शर्त : दस मार्च को परिणाम आने पर भाजपा की अधिक सीटें आने पर अवधेश शर्त हार गया था और लिखे अनुसार अपनी बाइक बिलेटा सैनी के नाम कर दी थी। इस वाक्ये की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने अवधेश को लखनऊ बुलवाया था। उन्होंने उसे 1.10 लाख रुपये की आर्थिक मदद में चेक देकर दोबारा ऐसी शर्त न लगाने की सख्त हिदायत भी दी थी।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी
Akhilesh’s fan lost the bike on condition when BJP formed the government in UP, now again happiness came on his face

सपा नेता जगदीश कुशवाहा मदद में मिली राशि से बाइक खरीद कर शनिवार सुबह अवधेश कुशवाहा के घर पहुंचे और उसे चाबी सौंपी। बाइक की चाबी मिलने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सपा नेता जगदीश कुशवाहा ने कहा कि अब अवधेश फिर से अपना फेरी लगाने का कारोबार कर सकेगा। शर्त में बाइक हारने के बाद उसकी आजीविका का साधन छिन गया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि इससे कुशवाहा समाज का सम्मान बढ़ा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव की बजी शहनाई, डीएम ने बांटी जिम्मेदारी …

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का ‘सूखा’ किया खत्म: 14.95 करोड़ ‘भूजल प्लान’ तैयार

City News Uttar Pradesh

Banda : सदर विधायक प्रकाश, गेहूँ खरीद औऱ बिजली में सुधार न होने पर भड़के …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने जनता की समस्याओं का किया समाधान: 15 दिन का समय निर्धारित

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने दागे कई सवाल, पूछा- दबंगई के बल पर कितने सरकारी ठेके लिए, जवाब में- इधर-उधर देखता रहा मुख्तार

City News Uttar Pradesh

तालाब पर नहाने गए किशोर की पानी में डूब कर हुई मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़