- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण टीवी में देखने व आधार कार्ड बनवाने को निकले बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में पड़ा मिला। स्वजन ने चोट के निशान मिलने से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि पुलिस सड़क हादसा होना मान रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवैया निवासी चंद्रशेखर राजपूत का 19 वर्षीय पुत्र आशीष शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से सीएम योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम टीवी में देखने व आधार कार्ड बनवाने की बात कह कर घर से बाइक पर कस्बे जाने को निकला था। इसके बाद वह रात तक वापस घर नहीं लौटा। इससे स्वजन रात में उसकी खोजबीन करते रहे। उसकी कहीं कोई जानकारी न मिलने पर बड़े भाई नीरज व अन्य स्वजन ने सोचा कि हो सकता है वह दोस्तों के साथ शहर चला गया है। फोन करने पर उसका मोबाइल बंद बता रहा था।

शनिवार को जब गांव के किसान फसल की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे तो उसका शव भदेहदू और अकौना नहर की पुलिया के नीचे उसका शव पड़ा मिला। शव के ऊपर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। नजदीक एक बैग में फ्रांक व चप्पल मिली। किसानों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। इससे बबेरू कोतवाली निरीक्षक बांके बिहारी व बिसंडा थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। तलाशी लेने पर पर्स में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान कराई गई।
पुलिस ने पवैया प्रधान देवशरण व स्वजन को घटना की जानकारी दी। जिससे स्वजन व ग्रामीण भी घटनास्थल में पहुंच गए। दिवंगत के पिता व बड़े भाई नीरज ने बताया कि गले में कसने जैसे निशान होने के साथ चेहरे में चोट है। इससे गला कसकर हत्या करने के बाद शव व बाइक नहर में फेंकना लग रहा है। उनकी दो पीढ़ी पुरानी रंजिश रही है। लेकिन इधर अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है। दोनों पक्ष में बोलना चालना है।
घटना किसने की है वह अभी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। दिवंगत दो भाइयों व तीन बहनों में चौथे नंबर का था । मां गीता का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई नीरज ने हत्या के आरोप की कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि युवक की मौत सड़क हादसे में होना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दम तोड़ने की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
