City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में मामा-भांजे की हत्या में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित, ठगी के 20 लाख रुपये बनी हत्या की वजह

 

हमीरपुर। कानपुर निवासी मामा-भांजे की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर सुमेरपुर थाना प्रभारी और पत्योरा चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। उधर, कानपुर पुलिस कमिश्नर ने बर्रा थाने के अतिरिक्त निरीक्षक व गुजैनी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। कानपुर में रहने वाले मामा-भांजे की हत्या की वजह ठगी के बीस लाख रुपये बन गए, जिसकी शिकायत भी पहले ही पुलिस के पास पहुंची थी।

Double murder: Police station in-charge and outpost in-charge suspended in the murder of uncle-nephew in Hamirpur, 20 lakh rupees became the reason for cheating

बीती 12 मार्च को कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के वैष्णवी विहार, जरौली फेस-दो निवासी मयंक शर्मा पास में ही रहने वाली अपने भांजे विपुल शर्मा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर पत्योरा गांव के संतराम के बुलावे पर आए थे। वहां पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन बंद हो गए थे। इसके बाद 13 मार्च को मयंक की बहन प्रिया शर्मा ने सुमेरपुर थाने में आकर भाई और विपुल के नहीं मिलने की जानकारी देकर तलाशने की गुहार लगाई थी।

Double murder: Police station in-charge and outpost in-charge suspended in the murder of uncle-nephew in Hamirpur, 20 lakh rupees became the reason for cheating

हालांकि, पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए उनके प्रार्थना पत्र पर गौर नहीं किया था। इस पर 14 मार्च को प्रिया एसपी से मिलीं, लेकिन फिर भी स्थानीय पुलिस सक्रिय नहीं हुई। 16 मार्च को मयंक और विपुल के शव जलाला व झंझरिया डेरा के बीच खेतों में बने पुराने कुएं से बरामद हुए थे। प्रिया व उनके स्वजन ने पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगा जेल के पास जाम लगाने का प्रयास किया था।

Double murder: Police station in-charge and outpost in-charge suspended in the murder of uncle-nephew in Hamirpur, 20 lakh rupees became the reason for cheating

मामले में पुलिस आरोपित संतराम उसके पिता शंकरी व फतेहपुर जिले के थाना व गांव चांदपुर निवासी मामा रामस्वरूप को जेल भेज चुकी है। हत्यारोपित और मृतकों में मयंक लोगों को नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगते थे। ठगी के करीब 20 लाख रुपये मयंक ने संतराम को दिए थे। उन्हीं के लेनदेन को लेकर संतराम ने दोनों को मार डाला था।

– थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित

अब मामले में एसपी हमीरपुर कमलेश दीक्षित ने सख्ती बरतते हुए थाना प्रभारी सुमेरपुर रावेंद्र तिवारी व पत्योरा चौकी इंचार्ज नंदकिशोर यादव को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मची है। उधर, इसी मामले में कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बर्रा थाने के अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अहमद सिद्दीकी व गुजैनी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी को लाइन हाजिर किया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार

सदर विधायक प्रकाश कार्यों के प्रति लापरवाही पर जमकर नाराज

विधायक प्रकाश ने ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर दी बधाई : कहा- संविधान ही ‘भारत’ की महाशक्ति

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़