City News Uttar Pradesh
कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य
उत्तर प्रदेश

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य

– सूबे में सरकार ने जारी किया हाईअलर्ट, व्यवस्थाओं दुरुस्त करने की आवश्यकता

– विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना के नए वैरिएंट क्रोमिक्रान से तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास तीसरी लहर से निपटेन के कोई इंतजाम नहीं हैं। हालांकि कोरोना से निपटने के किलए स्वास्थ्य विभाग ने नई बिल्डिंग में कोरोना का वार्ड बनाया था। उसी वार्ड में तीसरी लहर से निपटने के लिए बच्चों का 100 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया था। बेड बिस्तर तो बनकर तैयार हो गए लेकिन भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं हैं।

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य
Corona’s third variant stirred up, health department’s arrangements were nil

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसएन मिश्र ने बताया कि 100 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। नई बिल्डिंग में काम भी चल रहा है। लेकिन स्टाफ नहीं है। उनके पास 29 वेंटिलेटर लगे हैं। आक्सीजन सिलेंडर छोटे और बड़े पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, इतना ही नहीं उनके पास आक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं। कोरोना के नए वेरिएंट क्रोमिक्रान से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। इसके लिए एलर्ट जारी कर दिया गया है। तीसरी लहर का खतरा बढ़ने की उम्मीद है।

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य
Corona’s third variant stirred up, health department’s arrangements were nil

स्वास्थ्य विभाग के पास इस लहर से निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं है। बिल्डिंग और वार्ड तो बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। आक्सीन प्लांट भी लगा दिए गए हैं, लेकिन आक्सीजन उत्पादन का काम अभी शुरू नहीं हुआ। नई बिल्डिंग में भी काम चल रहा है। इधर, जिला अस्पताल कैंपस और पीकू वार्ड के बाहर दो आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। आक्सीजन प्लांट पिछले महीने बनकर तैयार हो गए। उनका उद्घाटन भी कर दिया गया। लेकिन अभी उनकी सफाई शुरू नहीं हो सकी है।

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य
Corona’s third variant stirred up, health department’s arrangements were nil

सीएमएस ने बताया कि आक्सीजन की जांच का सेंपल बाहर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसका इस्तेमाल किया जाएगा। जब तक जांच नहीं आती, तब तक उनके पास आक्सीजन सिलेडरों से काम चलाया जाएगा। जिला अस्पताल में दो बाल्य रोग विशेषज्ञोंको तैनात किया गया है।

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य
Corona’s third variant stirred up, health department’s arrangements were nil

हालांकि बीमार होकर आने वाले बच्चों का इलाज करने के लिए उनके पास प्र्याप्त चिकित्सक उपलब्ध हैं, केवल पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है। पैरा मेडिकल स्टाफ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगा, तो तीसरी लहर से भी निपटा जा सकता है। इतना ही नहीं लोक कोरोना को लगातार भूलते जा रहे हैं। अब लोग बिना मास्क के भीड़भाड़ भरे इलाके में टहलते नजर आ रहे हैं। जबकि अभी यह बीमारी खत्म नहीं हुई है। खतरा बरकरार है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाना जरूरी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशखबर दावा : बुंदेलखंड में है ब्लैक फंगस का इलाज ! …

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, बिजली कट जाने से फिर नहीं जुड़ पाया बांदा जेल से लिंक …

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

बरसात में ‘ज़हरीली’ सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

शहर में गंदगी देख डीएम दीपा नें लगाई फटकार : डेंगू प्रभावित इलाके का मौके पर देखा नजारा

City News Uttar Pradesh

महोबा : आरोपित खाद्य निरीक्षक से जिलाधिकारी ने की पूछताछ, एडीएम को सौंपी गई जांच

ब्रेकिंग न्यूज़