28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में चल रही ‘मौत की प्रदर्शनी: नियमों की उड़ती धज्जियाँ और प्रशासन की डरावनी चुप्पी
उत्तर प्रदेश

बांदा में चल रही ‘मौत की प्रदर्शनी: नियमों की उड़ती धज्जियाँ और प्रशासन की डरावनी चुप्पी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के दिल जीआईसी ग्राउंड में चल रहा वामदेव मेला अब ‘मनोरंजन’ नहीं, ‘मौत का मंच’ बन चुका है! जहां लोगों को हंसी-खुशी मिलनी चाहिए, वहां अब कराहों की गूंज, करंट की चीखें और एक प्रशासनिक चुप्पी हर कोने में तैर रही है। बुधवार की शाम जैसे ही झूले में करंट दौड़ा, एक लड़की और झूले का ऑपरेटर चीखते-चिल्लाते ज़मीन पर गिरे, और पूरे मैदान में हड़कंप मच गया।

बांदा में चल रही ‘मौत की प्रदर्शनी: नियमों की उड़ती धज्जियाँ और प्रशासन की डरावनी चुप्पी

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, तेज हवा के कारण खुले तारों से अचानक झूले में करंट दौड़ गया। बिजली से तड़पती लड़की को ज़िंदगी और मौत के बीच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस हादसे ने मेला आयोजकों और प्रशासन की असलियत उजागर कर दी। जांच में सामने आया है कि मेला स्थल प्रशासनिक अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र में है फिर भी सुरक्षा मानकों की धज्जियाँ उड़ाई गईं।

बांदा में चल रही ‘मौत की प्रदर्शनी: नियमों की उड़ती धज्जियाँ और प्रशासन की डरावनी चुप्पी

मनोरंजन झूलों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं, बिजली तार खुले पड़े, कोई इंसुलेशन नहीं, फायर सेफ्टी के कोई इंतज़ाम नहीं, बिजली और मनोरंजन टैक्स की चोरी,:अवैध पार्किंग और जबरन वसूली। विचित्र यह है कि इतने नियम तोड़े जाने के बाद भी मेला बेधड़क चल रहा है।

बांदा में चल रही ‘मौत की प्रदर्शनी: नियमों की उड़ती धज्जियाँ और प्रशासन की डरावनी चुप्पी

कोई अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं कि एनओसी किन दस्तावेज़ों पर जारी की गई, फिटनेस सर्टिफिकेट किसने जारी किया, और सुरक्षा मापदंडों की जांच किसने की? क्या यह सब आँखों में धूल झोंककर चल रही कमाई की मशीन है ? क्या प्रशासनिक मिलीभगत की बू इसमें नहीं आ रही ?

बांदा में चल रही ‘मौत की प्रदर्शनी: नियमों की उड़ती धज्जियाँ और प्रशासन की डरावनी चुप्पी

इस हादसे ने एक बात तो साफ कर दी मेला मैदान में हर कदम पर मौत मंडरा रही है। अगर कल को कोई झूला टूट गया? अगर करंट से किसी की जान चली गई? अगर आग लग गई और फायर सेफ्टी का कोई साधन ही नहीं मिला ? क्या हादसे के बाद ही जागेगा सिस्टम ? या किसी मासूम की लाश चाहिए सबूत के तौर पर ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

डीएम दीपा रंजन का प्रयास : समाधान दिवसों पर जनता में जगी आस

City News Uttar Pradesh

मासूम से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

बारिश के सीजन में जहर दंश का कहर : दो सौ के लगभग चपेट में आये, कई की मौतें !

हर घर तिरंगा अभियान में उत्तर प्रदेश बनाएगा कीर्तिमान, मुख्यमंत्री योगी ने तय किया 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़