26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बारिश ने 'बदला' मौसम का मिजाज: ठंड से 'जनजीवन' प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश

बारिश ने ‘बदला’ मौसम का मिजाज: ठंड से ‘जनजीवन’ प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सुबह से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। अचानक बढ़ी ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। बारिश और गलन के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

बारिश ने 'बदला' मौसम का मिजाज: ठंड से 'जनजीवन' प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और हल्की-मध्यम बारिश का सिलसिला चलता रहा। ठंड बढ़ने से खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोगों को अलाव जलाते और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लेते देखा गया। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बारिश और ठंड के बीच आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में दिन का अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश ने 'बदला' मौसम का मिजाज: ठंड से 'जनजीवन' प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

विभाग का कहना है कि बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं के कारण अगले एक-दो दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है। बारिश के चलते वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे गलन और अधिक महसूस की जा रही है। मौसम के इस अचानक बदले रुख का असर कृषि क्षेत्र पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा बारिश से गेहूं की फसल की बढ़वार प्रभावित हो सकती है। खेतों में अधिक नमी से फसलों की जड़ों पर असर पड़ने का खतरा है। इसके अलावा दलहनी और अन्य रबी फसलों को भी नुकसान की संभावना बनी हुई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- जो दंगा कराते हैं वही सत्ता में, मुद्दों को भटकाना चाहती है बीजेपी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र अधिकारियों पर खफा : शिकायतों के निस्तारण में क्यों है लापरवाही

City News Uttar Pradesh

डीएम नें अटल सरोवर पार्क का किया निरीक्षण, समय से पूर्ण के निर्देश …

गौवंशों के संरक्षण का शासकीय संकल्प धूल धूसरित ? किसानों की फसलें हो रहीं हैं नष्ट !

City News Uttar Pradesh

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग में “घी” की बहार : मंडल की जर्जर लाइनों का 396 करोड़ से होरहा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़