City News Uttar Pradesh
योजना बनी मुसीबत: विकास के नाम पर 'बदहाल' हुए रास्ते, गड्ढों में घुट रहा जनजीवन !
उत्तर प्रदेश

योजना बनी मुसीबत: विकास के नाम पर ‘बदहाल’ हुए रास्ते, गड्ढों में घुट रहा जनजीवन !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकारी दावे और जमीनी हकीकत का फर्क जिले के कमासिन कस्बे में नज़र आ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल योजना” ग्रामीणों को राहत देने के लिए शुरू हुई थी, लेकिन यहां यह योजना मुसीबत का सबब बन गई है। पाइपलाइन डालने के लिए जल संस्थान ने तो रास्तों को खोद डाला, लेकिन बाद में उन्हें दुरुस्त करने की सुध किसी ने नहीं ली। कस्बे के हर मोहल्ले में पाइप डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं।

योजना बनी मुसीबत: विकास के नाम पर 'बदहाल' हुए रास्ते, गड्ढों में घुट रहा जनजीवन !

लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद मरम्मत का काम अधर में लटक गया। डाकघर और कामेश्वर नाथ मंदिर के पास की गली हो या मुख्य रास्ते हर जगह धूल, गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सड़कें लोगों का जीवन मुश्किल बना रही हैं। स्थानीय निवासी नंदकिशोर वर्मा, राजू, दीपक, रज्जू वर्मा समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से नाराज़गी जताते हुए कहा कि “जल संस्थान ने हमारे रास्ते खोदकर छोड़ दिए हैं। अब न तो पैदल चलना आसान है और न ही गाड़ियां निकल पा रही हैं।” ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि इन रास्तों की मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि योजना का उद्देश्य लोगों को राहत देना है, लेकिन काम अधूरा छोड़कर जिम्मेदार विभाग ने ग्रामीणों को संकट में डाल दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के ग्रामीण इलाकों में आई बहार : माध्यमिक शिक्षा की गूंजेगी “कुहुक” !

बदमाशों के हौसलें बुलंद: भगवा गमछा बांधकर आए नकाबपोशो ने पूर्व प्रधानाचार्य पर की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

हाईटेंशन विद्युत लाइन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला का मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैैं उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ी योजना

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़