30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम एवं एसपी द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण: व्यवस्थायें दुरुस्त करने का निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम एवं एसपी द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण: व्यवस्थायें दुरुस्त करने का निर्देश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के गिरवां में खत्री पहाड़ स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में नवरात्र पर्व पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी जे रीभा और पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण कर भीड़-भाड़, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।

डीएम एवं एसपी द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण: व्यवस्थायें दुरुस्त करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती, बैरिकेडिंग और पार्किंग प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँ और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तैयार हो।

डीएम एवं एसपी द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण: व्यवस्थायें दुरुस्त करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं, इसलिए प्रशासन का दायित्व है कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीएम एवं एसपी द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण: व्यवस्थायें दुरुस्त करने का निर्देश

नगर पंचायत और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और रास्तों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भी भरोसा दिया कि नवरात्र पर्व तक मंदिर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह व्यवस्थित रहेगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नरैनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका

तिंदवारी में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

यूपी के सभी 75 जिलों में एक अप्रैल से चलेगा विशेष महाअभियान, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Banda : चेतावनी : मांगे पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चित कालीन देगें धरना…

City News Uttar Pradesh

गरीबी का दर्द: बेटी की शादी के लिए नहीं हुआ पैसों का इंतजाम, तो पिता ने खा लिया जहर, 23 जून को आनी है बारात

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून को होगी वोटों की गिनती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़