City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे विद्युत विभाग के दो अधिशाषी अभियंता और 9 लेखपालों का एक माह का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया।

डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका
DM Anurag’s fall: Salary of two executive engineers absent and nine accountants stopped

– समाधान दिवस में सात मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सदर तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्राथमिकता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। थाना तहसील व ब्लाक सभी संवेदनशील होकर काम करें।

डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका
DM Anurag’s fall: Salary of two executive engineers absent and nine accountants stopped

– अधिशाषी अभियंता सहित कई लेखापालों का रोका वेतन

इस दौरान अनुपस्थित रहे अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड बाँदा व अतर्रा तथा 9 लेखपालों जिनमें जगराम सिंह, मूलचंद्र पटेल, रामकिशोर, मंजुलता, हासिम खां, बृजमोहन, गौरव सिंह, रजनी एवं रमेश कुमार यादव का माह जून का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। इसलिए इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका
DM Anurag’s fall: Salary of two executive engineers absent and nine accountants stopped

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ और ज्यादा शिकायतें संज्ञान में आने पर संबंधित थाने एवं तहसील की जवाबदेही भी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के यह भी निर्देश है कि मंत्रीमंडल का समूह पुनरू मंडलध्जनपद दौरे पर 11 जून से आ रहे हैं। यह समूह विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका
DM Anurag’s fall: Salary of two executive engineers absent and nine accountants stopped

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो आइजीआरएस की शिकायतें लंबित हो उनका तत्काल गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें और आज को शिकायतें आई है उनका एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करा दिया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदरध्ज्वाइंट मजिस्टे्रट सुधीर कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार पुष्पक सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र अधिकारियों पर खफा : शिकायतों के निस्तारण में क्यों है लापरवाही

City News Uttar Pradesh

पंचायत विभाग का दुस्साहस : भवन हैं जर्जर, बदबू से विषाक्त ! …

City News Uttar Pradesh

खनन से ‘धन कुबेर’ बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

डीएम दीपा रंजन नें संभाला कार्यभार : अपनी प्रशासनिक कुशलता का दिया संकेत

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड : वोटों के बंटवारे नें उड़ाई नींद, चारों सीटों पर घटेगा हार-जीत का आंकड़ा

पत्नी से हुआ झगड़ा फिर तो सोते समय कर दी हत्या, फिर प्रधान के पास जाकर फूट-फूट रोया और कहा- गलती हो गई

ब्रेकिंग न्यूज़