City News Uttar Pradesh
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ चैकन्ना: मच्छरों का लार्वा मिलने पर 24 गृहस्वामियों को नोटिस
उत्तर प्रदेश

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ चैकन्ना: मच्छरों का लार्वा मिलने पर 24 गृहस्वामियों को नोटिस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में डेंगू का प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह चैकन्ना है। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के साथ ही घरों में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मच्छरों का लार्वा मिलने वाले गृहस्वामियों को महामारी एक्ट की धारा 188 के तहत नोटिस देने का सिलसिला जारी है। इस माह अब तक 26 मकान मालिकों को नोटिस दी गई है।

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ चैकन्ना: मच्छरों का लार्वा मिलने पर 24 गृहस्वामियों को नोटिस
Health department alerted about dengue: notice to 24 house owners on receipt of mosquito larvae

– शहर में 312 घरों का निरीक्षण, 1319 पात्रों को कराया खाली

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार को शहर के मुक्तिधाम (हरदौली घाट), छोटी बाजार, स्वाराज कालोनी, बिजली खेड़ा, धीरज नगर इत्यादि मोहल्लों में टीम द्वारा 312 घरों का निरीक्षण किया। इसमें 1319 पात्रों में जल भराव मिलने पर उन्हें खाली कराया गया। छह घरों में मच्छरों को लार्वा मिलने पर वहां एंटी लार्वा छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि घरों में लार्वा मिलने पर इस माह 26 गृहस्वामियों को महामारी एक्ट की धारा 188 के तहत नोटिस देते हुए साफ-सफाई कराने को कहा गया है। बताया कि अब तक डेंगू के 105 केस मिले हैं।

add
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि टीम क्षेत्र की आशा के साथ घर के अंदर जाकर बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं। डेंगू और उससे बचाव के लिए पंपलेट व पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, घर व आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखने, टूटे बर्तन, एसी, फ्रीज में पानी इकट्ठा न होने देने, पानी टंकी, फूलदान, डब्बे, कार्टून व किसी स्थान पर पानी जमा न होने देने की विशेष अपील की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत विभाग का दुस्साहस : भवन हैं जर्जर, बदबू से विषाक्त ! …

City News Uttar Pradesh

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को ‘तरसे’ लोग

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल

भाजपा का संविधान गौरव अभियान समाप्त: मीडिया को बताया उद्देश्य

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह के जनसंपर्क की धूम ! जीत रहें हैं दिल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़